Ad 1

अर्श पठान ने जीते दो गोल्ड मेडल,कराटे में श्री लंका के खिलाड़ी को हराकर बने चैंपियन,जिले का नाम किया रोशन।

अर्श पठान ने जीते दो गोल्ड मेडल,कराटे में श्री लंका के खिलाड़ी को हराकर बने चैंपियन,जिले का नाम किया रोशन।

अख्लाक नवाबी की रिपोर्ट 

अलीराजपुर-अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद की जन्मभूमि पर जन्मे नन्हे अर्श पठान जिसकी उम्र महज 8 साल जो आज़ाद नगर निवासी श्री अब्दुल्लाह पठान के पोते व आशिफ पठान के पुत्र है जिन्होंने गुजरात के दाहोद से कराटे की ट्रेनिंग प्राप्त की । अर्श पठान ने 1 अक्टूबर को मुंबई के अंधेरी स्पोर्ट्स क्लब में आयोजित इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप के फाइनल मैच में श्रीलंका के प्लेयर को हराकर 2 गोल्ड व इक्कावन हजार रुपये इनाम अपने नाम कर ना केवल अलीराजपुर जिले का बल्कि देश का नाम भी गौरवान्वित किया है। आपको बता दे कि अर्श पठान आजादनगर के रहने वाले है अर्श के पिता आसिफ़ पठान गुजरात के दाहोद में मोबाइल का व्यवसाय करते है । अर्श के पिता ने अर्श को दाहोद के कोच मोईन शैख़ से कराटे में प्रशिक्षण दिलवाया है। मुंबई में आयोजित 2nd इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशीप 2023 में दो गोल्ड मेडल व इक्कावन हजार रुपये नगद हासिल किए। अर्श की इस कामयाबी पर दादा अब्दुल्लाह पठान व परिवारजन ने एक दूरसे को मिठाई खिलाकर खुशिया बाटी व अर्श के उज्वल भविष्य की कामना की।

दाहोद रेल्वे स्टेशन पर किया स्वागत

2 अक्टूबर की सुबह जब अर्श रेल द्वारा मुंबई से दाहोद स्टेशन पहुँचे तब रेलवे पुलिस द्वारा नन्हे अर्श का फूलमाला से स्वागत कर बधाई दी गयी।

 

 

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |