Ad 1

ऑपरेशन हेलो के तहद लौटी लोगो के चेहरे की मुस्कान, गुम हुए कुल 52 मोबाइल लौटाए, सभी ने दिया अलीराजपुर पुलिस को धन्यवाद

ऑपरेशन हेलो के तहद लौटी लोगो के चेहरे की मुस्कान, गुम हुए कुल 52 मोबाइल लौटाए, सभी ने दिया अलीराजपुर पुलिस को धन्यवाद
जुबेर निजामी की रिपोर्ट 

अलीराजपुर-जिला पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन हेलो के तहद आज पुलिस कप्तान श्री राजेश व्यास  द्वारा कुल 52 लोगो को खोए हुए मोबाइल फोन लौटाए गए जिनकी कीमत लगभग सात लाख पचास हजार रुपये थी। अलीराजपुर पुलिस द्वारा ऑपरेशन हैलो अभियान पिछले दो सालों से चलाया जा रहा है जिसमे आवेदकों के गुम या चोरी हुए फोन को ट्रेस कर उन्हें लौटाया जाता है। पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास ने बताया कि पिछले दो सालों में अलीराजपुर पुलिस द्वारा कुल तीन सौ से भी ज्यादा मोबाइल फोन ट्रेस कर लौटा दिए गए है जिनकी बाजार में कीमत तकरीबन पचास लाख से भी ज्यादा होती है। पुलिस अधीक्षक द्वारा जब आवेदनकर्ता को मोबाइल लौटाए गए तो उनके चेहरे की खुसी का ठिकाना नही था। आवेदनकर्ता में मध्यप्रदेश होमगार्ड के अधिकारी व पुलिस के आरक्षक का भी मोबाइल फोन था । पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी को अपने हाथों से मोबाइल लौटाए गए साथ ही साथ भविष्य में ऐसी लापरवाही न करे जिससे मोबाइल खो जाए या चोरी हो जाये यह समजाईश भी दी गयी।

सभी आवेदकों ने दिया अलीराजपुर पुलिस को धन्यवाद

हमारे संवाददाता द्वारा जब आवेदकों से पूछा गया तब उन्होंने बताया कि उन्हें यकीन नही था कि उनका खोया हुआ मोबाइल फोन कभी मिल पाएगा। ग्राम छकतला की छात्रा यशोदा ठकराव ने बताया कि उनके जीवन में मोबाइल की क्या अहमियत है जब उनका मोबाइल चोरी हुआ था तो उन्होंने उम्मीद ही नही की थी कि भविष्य में अब कभी मुझे मेरे मोबाइल वापस मिल जयेगा। लेकिन जब अलीराजपुर पुलीस से उनके पास कॉल आया कि आपका मोबाइल ट्रेस कर लिया गया है तब उनकी खुसी का ठिकाना नही था। यशोदा ने बताया कि किस तरह एक माध्यम वर्ग का व्यक्ति मोबाइल खरीदता है और जब उसका मोबाइल गुम हो जाता है तो उस पे क्या बीतती है ये वही जान सकता है उन्होंने मोबाइल को अपनी कार्बन कापी बताते हुए अलीराजपुर पुलिस के इस सहारनिय कार्य के लिए बहुत धन्यवाद दिया।

अलीराजपुर सायबर टीम का सराहनीय योगदान रहा जिसके लिए अलीराजपुर पुलिस कप्तान राजेश व्यास द्वारा भी सायबर टीम की सराहनीय कार्य के लिए प्रसंसा की गई। ये रहे मोजुद साइबर टीम के नाम- प्रधान आरक्षक दिलीप चौहान आरक्षक प्रमोद भायडिया आरक्षक राहुल तोमर

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |