Ad 1

अयोध्या में रामलाल प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम भी गायत्री शक्तिपीठ पर होंगे आयोजित, तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन आज से प्रारंभ।

गायत्री शक्तिपीठ मनाएगा 21 जनवरी को अपना स्थापना दिवस।

 अयोध्या में रामलाल प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम भी गायत्री शक्तिपीठ पर होंगे आयोजित, तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन आज से प्रारंभ।

जुबेर निजामी की रिपोर्ट 

अलीराजपुर गायत्री शक्तिपीठ अलीराजपुर 21 जनवरी को अपना गायत्री शक्तिपीठ का स्थापना दिवस मना रहा है।

प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी गायत्री शक्तिपीठ पर आज से तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन होगा।इस संबंध में गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक संतोष वर्मा ने बताया कि 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का कार्यक्रम भी आयोजित होना है यह कार्यक्रम देशभर के शहरों और गांव में मनाया जाएगा साथ ही नगर सहित मंदिरों के साथ -साथ गायत्री शक्ति पीठ पर भी साफ सफाई का अभियान चलाया गया। नगर सहित मंदिरो के साथ-साथ गायत्री शक्तिपीठ को भी आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया गया है।

 गायत्री शक्तिपीठ के स्थापना दिवस के साथ-साथ 22 जनवरी को श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम महोत्सव का भी आयोजन गायत्री शक्तिपीठ पर होगा।

गायत्री शक्तिपीठ स्थापना दिवस एवं अयोध्या में रामलला प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम आज 20 जनवरी को अखण्ड जप प्रातः 6 से सायं 6 बजे तक, 21 जनवरी – प्रातः 8 बजे से गायत्री महायज्ञ व संस्कार,सायं 7.15 से समूह साधना,रात्रि 8 बजे से सुंदरकांड पाठ,दिनांक 22 जनवरी – प्रातः 8 बजे से गायत्री महायज्ञ व संस्कार सायं 7.30 बजे से दीपमहायज्ञ।

 गायत्री शक्तिपीठ के ट्रस्टी रणछोड़ राठौर, जगदीश चंद्र राठौड़ ने उक्त सभी तीन दिवसीय कार्यक्रम में नगर के सभी भाई बहन गायत्री शक्तिपीठ अलीराजपुर में उपस्थित होकर सफल बनाने का आह्वान किया है।

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |