Ad 1

कलेक्टर और एसपी ने ईदगाह का निरीक्षण कर नमाज की तैयारियों का जायजा लिया।

ईदगाह स्थल पर पहुंचकर व्यवस्था देखी। इस दौरान मुस्लिम समाज अध्यक्ष जुबेर निजामी मौजूद रहे।

इरशाद मंसुरी की रिपोर्ट 

अलीराजपुर गुरुवार को कलेक्टर अभय अरविंद बेडेकर व पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ईदगाह का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां पहुंचते ही दोनों अधिकारियों ने नमाजियों की सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक ने ईदगाह में आने व जाने वाले रास्तों की जानकारी करने के साथ सुरक्षात्मक दृष्टि से पुलिस व्यवस्था का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने नगरपालिका अधिकारियों को सफाई व्यवस्था चौक-चौबंद तथा पेयजल की पक्की व्यवस्था करने के निर्देश दिये। कहा तैयारियां ऐसी होनी चाहिए जिससे नमाजियों को किसी प्रकार कोई परेशानी न हो। कलेक्टर अभय अरविंद बेडेकर ने शहर मुस्लिम समाज अध्यक्ष जुबेर निजामी की मौजूदगी में ईदगाह का मैदान, रास्ता और वहां पर खड़े होने वाले वाहनों की व्यवस्था देखी। जहां पर उन्हें कमी नजर आई, उसे दूर करने के लिए अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने नमाज के समय ईदगाह के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखने निर्देश दिए। वहीं नगर पालिका ने भी अधीनस्थों के साथ ईदगाह का निरीक्षण किया। स्पष्ट कहा कि ईदगाह पर नमाजियों को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। सीएमओ ने उच्चाधिकारियोंको आश्वस्त कराया कि किसी प्रकार की परेशानी सामने नहीं आने दी जाएगी।

कलेक्टर एस पी ने ईद की तैयारियो को लेकर ईदगाह का जायजा लिया।

ईद की तैयारीयो को लेकर अलीराजपुर कलेक्टर अभय अरविंद बेडेकर सहित पुलिस कप्तान राजेश व्यास एस डी एम तपीस पांडे एसडीओपी अश्विनी कुमार,थाना प्रभारी शिवराम तरोले यातायात प्रभारी अर्जुनसिंह वास्केल नगर पालिका सी एम ओ सहित मुस्लिम समाज शहर अध्यक्ष जुबेर निजामी कब्रस्तान कमेटी सदर साबिर शैख आदि मौजूद रहे।

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |