Ad 1

शासकीय कन्या उ.मा.वि.आलीराजपुर में प्रवेशोत्सव, मनाया गया, जाने क्या हुआ कार्यकम में।

 

✍️जुबेर निजामी की रिपोर्ट✍️

अलीराजपुर – ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद प्रदेश भर में आज नए शिक्षण सत्र की शुरुआत की गई। 18 जून से सभी शासकीय अशासकीय विद्यालय में नवीन सत्र की प्रारंभ किया गया। इसी कड़ी में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अलीराजपुर में भी प्रवेश उत्सव मनाया गया।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम के मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के प्राचार्य श्री जितेन्द्र सोनी सर एवं जनशिक्षक श्री मोतीसिंह चौहान सर द्वारा सरस्वती पूजन किया गया पश्चात विद्यालय परिवार की श्रीमती चारूलता बघेल, श्रीमती शशीकला भूरिया एवं श्रीमती दीपा वाघेला द्वारा पुष्प हार से अतिथियों का स्वागत किया गया। श्री सोनी सर एवं श्री चौहान सर ने बालिकाओं को आशीर्वचन देते हुए अनुशासन , स्वच्छता और समय की पाबंदी, नियमित शाला में आना इन पर अपने विचार रखे। प्रवेशोत्सव में प्राचार्य महोदय, जनशिक्षक महोदय, पालकों और विद्यालय परिवार के साथ बालिकाओं को प्रयास पुस्तिका वितरित की गई। उसके बाद बालिकाओं के साथ सहायक सामग्री और गतिविधियों से कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए विशेष मध्यान्ह भोजन करवाया।

कार्यक्रम का संचालन आरती सोलंकी ने किया और आभार श्री रामलाल मकवाना सर ने माना।

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |