Ad 1

ग्रीन सिटी-क्लीन सिटी आलीराजपुर अभियान के तहत पौधारोपण, ब्राह्मण समाज ने परशुराम वाटिका में 51 पौधे रोपे 

✍️जुबेर निजामी की रिपोर्ट 

आलीराजपुर ग्रीन सिटी क्लीन सिटी आलीराजपुर अभियान के तहत नगर के ब्राह्मण समाजजनों ने खंडवा-बड़ौदा मार्ग स्थित परशुराम वाटिका में रविवार को विभिन्न प्रजातियों के 51 पौधों का रोपण किया। पौधारोपण कार्यक्रम के संयोजक समाज के पूर्व अध्यक्ष आशुतोष पंचोली ने बताया कि नगर को ग्रीन सिटी-क्लीन सिटी बनाने का अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में नगर की सुरक्षित व रिक्त पड़ी ऐसी भूमि जिसका अन्य कोई कार्यों में उपयोग नहीं हो रहा है उन स्थानों पर पौधारोपण करने की योजना सहयोग संस्था द्वारा बनाई गई है। इसी के तहत परशुराम वाटिका में उक्त पधारोपण किया गया है। नगर के पर्यावरण को और अधिक सुंदर बनाने के लिए इस प्रकार का काम हरीतिमा संवर्धन के माध्यम से किया जा रहा है। पंचोली ने बताया कि ग्रीन सिटी अभियान की योजना जब ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ सदस्यों को बताई गई तब पूर्व अध्यक्ष अजय शर्मा ने इस संबंध में समाज जनों से चर्चा की और समाज के सदस्यों ने अपने दिवंगत परिजनों की स्मृति में पौधारोपण करने की सहमति दी। पश्चात परशुराम वाटिका में नाम लिखवा कर और ₹500 का सहयोग देकर ब्राह्मण समाज जनों ने पौधारोपण स्वयं अपने हाथों से कर हरीतिमा संवर्धन के साथ-साथ अपने दिवंगत परिजन को भी श्रद्धांजलि देने का काम किया है। पौधारोपण कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ युवा जनों के साथ-साथ महिलाओं व बच्चों ने भी उत्साह से भाग लेकर पौधारोपण में सहयोग दिया। ग्रीन सिटी- क्लीन सिटी आलीराजपुर बनाने के अभियान में ब्राह्मण समाज जनों ने यह संकल्प भी लिया कि रोपे गए सभी पौधों को देखभाल कर बड़ा पेड़ भी बनाएंगे।

कार्यक्रम का संचालन आशुतोष दुबे ने किया। पौधारोपण कार्यक्रम को सहयोग देकर सफल बनाने पर समाज के अध्यक्ष राजेश जोशी ने सभी का आभार माना।
इस दौरान समाज के वरिष्ठ अशोक ओझा, महिला मंडल अध्यक्ष सुनीता मेहता, प्रदीप ओझा, राजू उपाध्याय, कुणाल शर्मा, कपिल मेहता हितेश जोशी, दीपक शर्मा, ऋषि शर्मा, किशोर बैरागी, शैलेंद्र ओझा, प्रकाश ओझा, महिला मंडल की पूर्व अध्यक्ष संध्या पांडे व पूर्णिमा व्यास सदस्य प्रतिभा पंचोली, गरिमा दुबे, शालिनी उपाध्याय सहित अन्य उपस्थित थे।

पत्थर मारकर महिला का सर फोडा, गंभीर घायल महिला का जिला चिकित्सालय मे उपचार जारी।     |     टेक्टर चालक ने बाईक सवार को रोन्दा बाईक सवार युवक की मोके पर हुई दर्दनाक मौत।     |     अलीराजपुर भगोरिया मेले के दौरान यातायात व्यवस्था, यातायात प्रतिबंध एवं मार्ग परिवर्तन, अ सुविधाओ से बचने के लिए  देखे इस खबर को।     |     लड़कियों से छेड़खानी कर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने वाले आरोपी पुलिस की गिरफ्त में।     |     जिला पंचायत सदस्य माननीया रिंकुबाला डावर वार्ड क्रमांक 08 जोबट के द्वारा जिला पंचायत निधि से ग्राम उबलड में 8 लाख रुपये का स्टॉप डेम सह पुलिया का किया भूमिपूजन     |     विगत दिवस अलीराजपुर मेले में शांति भंग करनें वाले 03 बदमाशों पर रासुका (NSA) के तहत कार्यवाही।     |     थाना प्रभारीयो को किया इधर से उधर, सोरवा, बखतगढ, थाना प्रभारी बदले गए, शिवराम तरोले होगे आजाद नगर थाना प्रभारी।      |     81 ईनामी फरार बदमाशों को किया गिरफतार- श्री राजेश व्‍यास पुलिस कप्तान अलीराजपुर।     |     ऑपरेशन मुस्‍कान- अलीराजपुर पुलिस ने 10 गुमशुदा बच्‍चों को उनके परिवारों से मिलाया।     |     पुलिस की अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही, अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही मे बडी मात्रा मे शराब की गई जप्‍त।        |