Ad 1

लड़कियों से छेड़खानी कर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने वाले आरोपी पुलिस की गिरफ्त में।

लड़कियों से छेड़खानी कर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने वाले आरोपी पुलिस की गिरफ्त में।

महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता- पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्‍यास। 

✍️जुबेर निजामी की रिपोर्ट 

अलीराजपुर, दिनांक 08 मार्च 2025 पुलिस कप्तान श्री राजेश व्यास ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 06 मार्च 2025 की शाम को राजवाड़ा परिसर, अलीराजपुर में कुछ युवकों द्वारा राह चलती लड़कियों के साथ अभद्रता और छेड़खानी की गई। इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया।
घटना का विवरण-स्कूटी पर सवार युवकों ने राह चलती लड़कियों के साथ छेड़खानी की और उन पर वस्तुएँ फेंकी।पीछे से मोटरसाइकिल पर आ रहे अन्य युवकों ने इस पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड किया।बाद में इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर अपलोड कर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया।
पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई- पुलिस कप्तान राजेश व्यास के घटना का संज्ञान में आते ही थाना प्रभारी कोतवाली को जांच कर मामला दर्ज करने हेतु निर्देशित किया गया।जिस पर कोतवाली पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक: 112/07.03.2025 के तहत धारा 75, 78 बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई।त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपी-
कुलदीप पिता सुरसिंह डावर (उम्र 19 वर्ष) – निवासी झिंझणी फलिया, सोरवा।
रोनिक उर्फ सावन डावर (उम्र 19 वर्ष) – निवासी टीचर कॉलोनी, अलीराजपुर।
दो बाल अपचारी को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।
महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता-अलीराजपुर पुलिस महिलाओं, बालिकाओं और बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई कर रही है। समाज में सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए अपराधियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही जारी रहेगी।

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |