थाना कटठीवाडा के ग्राम ध्याना में खाटला बैठक, खाटला बैठक के माध्यम से जन जागरूकता किया गया प्रयास।

✍️जुबेर निजामी की रिपोर्ट
अलीराजपुर पुलिस द्वारा अभियान के रूप मे चलाया जा रहा खाटला बैठक अभियान।
दिनांक– 17 मई, 2025 पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर श्री राजेश व्यास के नेतृत्व एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप पटेल के मार्गदर्शन में अलीराजपुर जिले के आदिवासी अंचलों में व्याप्त सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन, साइबर सुरक्षा तथा जन-जागरूकता हेतु “खाटला बैठक” जैसे लोकसंवादी माध्यमों का सफलतापूर्वक प्रयोग किया जा रहा है।

