Ad 1

अलीराजपुर में शांति समिति की बैठक आयोजित — आगामी जगन्नाथ रथ यात्रा एवं मोहर्रम को लेकर लिया गया सामूहिक निर्णय।

✍️जुबेर निजामी की रिपोर्ट 

अलीराजपुर आगामी जगन्नाथ रथ यात्रा एवं मोहर्रम जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजनों को दृष्टिगत रखते हुए, पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास के निर्देशन में आज पुलिस कंट्रोल रूम अलीराजपुर में शांति समिति बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा शाखा श्री बी.एल. अटोदे ने की।
इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक अजाक श्री सतीश द्विवेदी, थाना प्रभारी कोतवाली श्री सोनू सिटोले, नगर पालिका अलीराजपुर के सीएमओ श्री संतोष मुझाल्दा, प्रभारी शहर काजी श्री सय्यद हनिफ मियाँ, मोहर्रम समिति  अध्यक्ष सरताज वारसी एवं जगन्नाथ रथ यात्रा समिति के सदस्यगण, साथ ही नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
बैठक में दोनों आगामी त्योहारों को शांति, सौहार्द, तथा भाईचारे के वातावरण में मनाए जाने को लेकर सभी समुदायों के बीच आपसी समन्वय बनाए रखने पर विशेष चर्चा की गई। सभी प्रतिभागियों ने एकमत से निर्णय लिया कि ये पर्व उत्साहपूर्वक और शांतिपूर्वक मनाए जाएँगे।

उप पुलिस अधीक्षक श्री बी.एल. अटोदे ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी असामाजिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को दें। उन्होंने बताया कि जिले में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी तथा पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा।
प्रभारी शहर काजी श्री सय्यद हनिफ मियाँ ने कहा कि मोहर्रम एक पवित्र अवसर है जिसे पूरे आदर और अनुशासन के साथ मनाना हम सभी की जिम्मेदारी है।  हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मन्नत  के सैर  का जुलुस नही निकाला जाएगा यदि कोई निकालता है तो वो स्वय जिम्मेदार रहेगा प्रशासन ऐसे किसी व्यक्तीको अलग से कोई भी परमीशन ना दे। वहीं रथयात्रा समिति के प्रतिनिधियों ने भी भरोसा दिलाया कि यात्रा के दौरान सभी दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा।

इस बैठक में सामूहिक रूप से निर्णय लिया गया कि सभी समितियाँ आपसी समन्वय बनाकर कार्य करेंगी और प्रशासन द्वारा निर्धारित मार्गों, समय एवं नियमों का पालन करेंगी। साथ ही शहरवासियों से अपील की गई कि वे धार्मिक सहिष्णुता बनाए रखते हुए त्योहारों को आपसी सहयोग, सद्भाव और शांति के साथ मनाएँ।
बैठक का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि नगर में कोई भी अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो तथा सभी समुदायों के लोग मिलजुलकर त्योहारों को परंपरागत रूप से मनाएँ। अंत में प्रशासन और नागरिकों ने मिलकर एकजुटता का संदेश देते हुए यह विश्वास जताया कि अलीराजपुर शहर इस वर्ष भी अपनी संस्कृति, परंपरा और भाईचारे की मिसाल कायम करेगा।

आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |     पीएम श्री एकीकृत शा. हाई स्कूल थोडसिंधी में हुआ साईकिल वितरण कार्यक्रम, कैबिनेट मंत्री श्री नागरसिंह चौहान रहें उपास्थित      |     अभिमन्यु-3 विशेष जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत मैराथन दौड़ आयोजन     |     अवैध पिस्टल एवं जिंदा राउंड के साथ बदमाश गिरफ्तार,मुखबिर सूचना पर सक्रिय पुलिस कार्रवाई।     |