Ad 1

जोबट विधायक श्रीमती सेना महेश पटेल ने सड़क की खराब स्थिति और जिले में फैले भ्रष्टाचार पर जताई कड़ी नाराजगी, भोपाल विधानसभा में उठाएंगी मामला

जोबट विधायक श्रीमती सेना महेश पटेल ने सड़क की खराब स्थिति और जिले में फैले भ्रष्टाचार पर जताई कड़ी नाराजगी, भोपाल विधानसभा में उठाएंगी मामला

✍️अख्लाक नवाबी की रिपोर्ट 

अलीराजपुर /जोबट विधायक श्रीमती सेना महेश पटेल आज भोपाल विधानसभा सत्र के लिए रवाना हुईं। रवाना होते समय मार्ग में बोरझाड़ फाटक से आखोली फाटक तक की हाल ही में बनी सड़क की बदहाल स्थिति देखकर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई।
उन्होंने स्वयं वाहन से उतरकर सड़क का निरीक्षण किया और राह चलते नागरिकों से संवाद कर उनकी परेशानियाँ सुनीं। विधायक ने कहा कि एक साल भी नहीं हुआ और सड़क जगह-जगह से टूट चुकी है, गड्ढों में तब्दील हो गई है। यह निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
विधायक श्रीमती पटेल ने स्पष्ट किया कि इस विषय को वह विधानसभा सत्र में प्रमुखता से उठाएंगी और संबंधित अधिकारियों व ठेकेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की माँग करेंगी।
इसके अलावा, विधायक ने जिले में फैले भ्रष्टाचार और विभागीय लापरवाही पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा,
इस भाजपा सरकार में हर जगह पैसे और कमीशन का खेल चल रहा है। जनता की योजनाओं में गड़बड़ी, अधिकारीयों की मनमानी और जवाबदेही का अभाव जिले में साफ़ दिखाई देता है। भ्रष्टाचार इस सरकार में फल-फूल रहा है।”
विधायक श्रीमती पटेल ने कलेक्टर महोदय से भी माँग की है कि जिले में हो रहे भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि वे जनता की आवाज़ को विधानसभा में बुलंद करेंगी और जनहित से जुड़े हर मुद्दे पर मजबूती से लड़ेंगी।

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |