आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
✍️अख्लाक नवाबी की रिपोर्ट
आलीराजपुर,17 जनवरी को मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी लिमिटेड, आलीराजपुर द्वारा जानकारी दी गई है कि दिनांक 18 जनवरी 2026 (रविवार) को मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड द्वारा 132 केवी कुक्षी, आलीराजपुर CKT-1 एवं CKT-II लाइन से संबंधित आवश्यक रखरखाव कार्य किया जाएगा। इस कार्य के चलते 132 केवी उपकेंद्र (लखनकोट) आलीराजपुर से सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। शटडाउन के कारण नानपुर, आम्बुआ, छोटा उंडवा, सोण्डवा, उमराली, करजवानी, अम्बाजा, फुलमाल, छकतला, वालपुर, कट्ठीवाड़ा, आमखुट, चाँदपुर, भाभरा एवं सेजावाड़ा उपकेंद्रों से जुड़े समस्त क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए बताया है कि शटडाउन की समयावधि आवश्यकतानुसार घटाई या बढ़ाई जा सकती है। आवश्यक कार्य पूर्ण होते ही विद्युत आपूर्ति पुन बहाल कर दी जाएगी।


