Ad 1

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज

जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज।

जुबेर निजामी की रिपोर्ट 

आलीराजपुर/जोबट। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका संघ (संबद्ध भारतीय मजदूर संघ) जिला इकाई आलीराजपुर के तत्वावधान में आज जोबट में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में जोबट और उदयगढ़ परियोजना की नवनियुक्त सहायिकाओं का संगठन द्वारा गर्मजोश से स्वागत किया गया और उनकी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
​संगठन की शक्ति और कर्तव्यों पर चर्चा
​बैठक के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने नई सहायिकाओं को भारतीय मजदूर संघ की रीति-नीति से अवगत कराया। वक्ताओं ने जोर देकर कहा कि श्रमिकों और कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन से जुड़ना अत्यंत आवश्यक है। साथ ही, आंगनवाड़ी केंद्रों पर सहायिकाओं के दायित्वों और बच्चों के साथ स्नेहपूर्ण व्यवहार रखने के महत्व को भी समझाया गया।

​विभागीय लक्ष्यों पर दिया जोर
​बैठक में शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन पर भी चर्चा हुई। संगठन ने नई सहायिकाओं से अपील की कि वे विभागीय लक्ष्यों को समय पर पूरा करने में सक्रिय भूमिका निभाएं, विशेषकर:
​लाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ पात्रों तक पहुंचाना
​प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का सफल संचालन।
​कुपोषित बच्चों की पहचान कर उन्हें एनआरसी (NRC) में भर्ती कराना।
​4 माह से नहीं मिला मानदेय, संगठन ने दिया आश्वासन
​बैठक में नवनियुक्त सहायिकाओं ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए बताया कि नियुक्ति के 4 माह बीत जाने के बाद भी उन्हें अभी तक मानदेय (वेतन) प्राप्त नहीं हुआ है। इस गंभीर मुद्दे पर जिलामंत्री धन सिंह कनेश ने कड़ा रुख अपनाते हुए आश्वासन दिया कि संगठन जल्द ही विभाग से चर्चा कर मानदेय का भुगतान करवाएगा।
​ये रहे उपस्थित
​बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मंजुला लोहार, जिला उपाध्यक्ष सुश्री कलमबाई मेडा, जिला कार्यकारिणी सदस्य मनीषा कनेश, वेस्ती बघेल, सेक्टर प्रभारी सुनीता, पार्वती, और जोबट परियोजना अध्यक्ष संगीता डुडवे सहित बड़ी संख्या में जोबट एवं उदयगढ़ की नई सहायिकाएं :- निशा बघेल ,अनीता गुथरिया, फूलबाई डावर ,सुनीता डुडवे, सुनीता डावर ,रीना सोलंकी शर्मिला डुडवे ,सुनीता रावत, वर्षा सिंह कछुआ, रीना निगवाल रैना रावत, बसंती बघेल, मनीषा कनेश ,निर्मला गाडरिया रेखा चौहान, शीला रावत, निर्मला टैगोर बनी क्लेश, प्रमिला चौहान शिवानी चौहान ,सुनीता चौहान ज्योति डावर, बरम डावर, कबाईं सोनू डावर,रेखा अजनार, ललिता, पारम अजनार, सरिता कनेश,हीरा डावर, प्रमिला चौहान को कोबाई बघेल, करिश्मा डावर, रंजना सस्तीया, ज्योति चौहान सोनू अखाड़िया अनीता बघेल रिंकू बघेल सुनीता अजनार ज्योति रावत रविता मेहडा संगीता चौहान उपस्थित रहीं।
​उपरोक्त जानकारी भारतीय मजदूर संघ के जिलामंत्री धनसिंह कनेश द्वारा दी गई।

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |