Ad 1

जनप्रतिनिधिगण, गणमान्यजन, अधिकारीगण आदि ने जिलेवासियों से टीकाकरण का किया आह्वान

जिलेवासियों से अपील : टीकाकरण के महा अभियान में अधिक से अधिक व्यक्ति टीकाकरण कराए

अलीराजपुर:- जिले में 21 जून 2021 सोमवार को 170 से अधिक टीकाकरण सेन्टरों पर टीकाकरण के महाअभियान के तहत कोरोना से बचाव का टीका लगाया जाएगा। जिला प्रासन ने निर्धारित टीकाकरण सेन्टरों पर अधिक से अधिक व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा सके इसके लिए व्यापक प्रबंधन और व्यवस्थाएं सुनिचित की है।

जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनीता चौहान, कलेक्टर श्रीमती सुरभि गुप्ता, पुलिस अधीक्षक श्री विजय भागवानी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती संस्कृति जैन, विधायक श्री मुकेश पटेल, पूर्व विधायकद्वय श्री नागरसिंह चौहान, श्री माधोसिंह डावर, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री वकीलसिंह ठकराला, कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री महेश पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, विभिन्न समाज के धर्मगुरू, समाजसेवीगण, प्रबुद्धजन, विभिन्न समाजिक संगठनों के प्रतिनिधिगण, मीडियाकर्मियों आदि ने जिले के समस्त 18 वर्ष से अधिक आयु के युवा, बुजुर्ग, महिला एवं पुरूषों से टीकाकरण कराने का आह्वान किया है। उन्होंने सभी जिलेवासियों से टीकाकरण कराकर कोरोना से बचाव के उपाय अपनाने का आह्वान किया है।

अलीराजपुर ब्लॉक के ग्रामीण अंचल की सांदीपनी (सी एम राईस) स्कूल खंडाला का हाई स्कूल परिणाम 100% रहा      |     सांसद श्रीमती अनीता चौहान की अध्यक्षता में दिशा बैठक सम्पन्न हुई     |     तेज आवाज में बजाने पर भाबरा थाने में हुए दो DJ. जप्त कर की गयी कार्यवाही।     |     ग्राम सभा का गठन किया गया, उडन चापरी फलिया की नवीन पेसा ग्राम सभा का गठन किया गया।     |     रिबोर के बाद भी नहीं निकला पुराना बस स्टैंड पर पानी, आम्बूआ मे पानी की किल्लत अभी भी बरकरार     |     शव मिलने से फेली सनसनी तालाब में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।     |     6 साल के बच्चे ने रखा 14 घंटे का रोजा, रमजान के सभी रोजे रखना चाहता है हुसैन निजामी     |     दाऊदी बोहरा समुदाय ने भारत में गौरैया संरक्षण के प्रयासों को फिर से शुरू किया     |     विश्‍व रेडक्रास दिवस के उपलक्ष्‍य में रक्‍तदान शिविर का सफल आयोजन हुआ      |     आलीराजपुर जिले से 34 युवाओं का पुलिस आरक्षक के पद पर हुआ हैं चयन आकास संगठन दी बधाई     |