Ad 1

बे रोजगारों की माग को लेकर दिये गये ज्ञापन के खिलाफ बडवानी पुलिस द्वारा की गयी FIR को निरस्त करने की माग

अलीराजपुर:- सामाजिक कार्यकर्ता सुमेरसिंह बड़ोले व पुलीस ने की अन्य द्वारा FIR को निरस्त करने बेरोजगारो के लिए रोजगार की मांग को लेकर दिए गए गए ज्ञापन के खिलाफ बड़वानी पुलिस द्वारा की गई गैर कानूनी FIR निरस्त करवाने के संबंध में।

उपरोक्त विषयान्तर्गत लेख है कि दिनांक 23/06/2021 को प्रदेश भर के बेरोजगार युवाओं द्वारा बेरोजगारी से त्रस्त होकर बेरोजगारी के खिलाफ, प्रदेश सरकार से रोजगार की मांग करते हुए प्रदेश स्तर पर ज्ञापन दिए गए व ट्विटर पर रोजगार के मुद्दे पर ट्रेंड चलाया गया।

इसी श्रंखला में बड़वानी में भी सामाजिक कार्यकर्ता सुमेरसिंह बड़ोले व अन्य बेरोजगार साथी पहले से फोन पर sdm बड़वानी व थाना प्रभारी एक दिन पूर्व ज्ञापन कार्यक्रम की सूचना देकर, वाहन सुविधा उपलब्ध न होने के कारण पैदल चलकर बेरोजगारी के खिलाफ रोजगार की मांग करते हुए ज्ञापन दिया गया किन्त बड़वानी पुलिस प्रशासन द्वारा कोरोना के नियमो का हवाला देकर, किसी के साथ पक्षपात न करने की अपनी सवैधानिक सपथ को भूलते हुए, बेरोजगारों के प्रति संवेदनहीन होते हुए गैर कानूनी तरीके से सुमेरसिंह बड़ोले व अन्य साथी के खिलाफ झूठी FIR दर्ज की गई। पुलिस के अनुसार रोजगार जो कि बेरोजगारो का सवैधानिक अधिकार है, की मांग करना गुनाह हो गया है।

सरकार और उसके गुलामो को बेरोजगारी के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोग हजम नही हो रहे है, उनकी आवाज और मांगो को पुलिस की तानाशाही के माध्यम नेस्तनाबूद करना चाहती है। जबिकी ततकथित बड़ी राजनीतिक पार्टियों द्वारा सम्पूर्ण लॉकडाउन के दौरान भी धरने कार्यक्रम आयोजित किये गए, वर्तमान में भी नेताओ द्वारा गाइडलाइंस के पालन किए बिना हजारों की भीड़ जुटाई जा रही है लैकिन पुलिस उनके खिलाफ किसी भी तरह की कार्यवाही नही करती, जबकि गरीब, बेरोजगार, बेबस युवाओं के खिलाफ दमनपूर्ण रवैया अपना रही है, इससे बड़वानी पुलिस प्रशासन का असली चेहरा उजागार हो रहा है।

शासन – प्रशासन द्वारा अपनी नाकामियों छुपाने के लिए किए इस पक्षपात पूर्ण कृत्य के कारण प्रदेश भर के बेरोजगार युवाओ में आक्रोश व्याप्त है, अलीराजपुर जिले का आदिवासी समाज भी आक्रोशित है। प्रदेश भर में बड़वानी पुलिस के खिलाफ कार्यवाही की मांग की जा रही है।

अतः महोदय से निवेदन करते है कि सामाजिक कार्यकर्ता सुमेरसिंह बड़ोले व अन्य बेरोजगार साथियों के खिलाफ की गई झूठी, निराधार, अमानवीय, पक्षपातपूर्ण FIR तत्काल निरस्त की जावे अन्यथा प्रदेश भर में बेरोजगारों द्वारा उग्र आंदोलन किया जावेगा, जिसका आदिवासी छात्र संगठन, जयस व आदिवासी समाज अलीराजपुर सम्पूर्ण समर्थन करेगा व इससे किसी भी तरह की अव्यवस्था की स्थिति निर्मित होती है तो प्रदेश सरकार पूरी तरह से जिम्मेदार होगी।

धन्यवाद!

निवेदक

आदिवासी छात्र संगठन, अलीराजपुर

आदिवासी समाज अलीराजपुर

 

ग्राम सभा का गठन किया गया, उडन चापरी फलिया की नवीन पेसा ग्राम सभा का गठन किया गया।     |     रिबोर के बाद भी नहीं निकला पुराना बस स्टैंड पर पानी, आम्बूआ मे पानी की किल्लत अभी भी बरकरार     |     शव मिलने से फेली सनसनी तालाब में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।     |     6 साल के बच्चे ने रखा 14 घंटे का रोजा, रमजान के सभी रोजे रखना चाहता है हुसैन निजामी     |     दाऊदी बोहरा समुदाय ने भारत में गौरैया संरक्षण के प्रयासों को फिर से शुरू किया     |     आलीराजपुर जिले से 34 युवाओं का पुलिस आरक्षक के पद पर हुआ हैं चयन आकास संगठन दी बधाई     |     पत्थर मारकर महिला का सर फोडा, गंभीर घायल महिला का जिला चिकित्सालय मे उपचार जारी।     |     टेक्टर चालक ने बाईक सवार को रोन्दा बाईक सवार युवक की मोके पर हुई दर्दनाक मौत।     |     तेज आवाज में बजाने पर भाबरा थाने में हुए दो DJ. जप्त कर की गयी कार्यवाही।     |     अलीराजपुर भगोरिया मेले के दौरान यातायात व्यवस्था, यातायात प्रतिबंध एवं मार्ग परिवर्तन, अ सुविधाओ से बचने के लिए  देखे इस खबर को।     |