Ad2
Banner1

जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल ने ताजियों के किये दर्शन

Sajid Shaikh new

साजिद शेख की रिपोर्ट ✍🏻

आम्बुआ:- इमाम हुसैन की शहादत की याद में मुस्लिम समाज द्वारा मोहर्रम पर ताजियों का निर्माण किया जाता है जिन्हें जब नियत स्थान पर रखा जाता है तो मुस्लिम समाज के लोगों के साथ-साथ अन्य धर्मों के कई परिवार भी पूजा कर मन्नते उतारते हैं। आम्बुआ कस्बे में प्रतिवर्ष लगभग 5-6 मुस्लिम परिवार जिसमें महरूम सोहराब खां, महरूम इस्माइल खां, महरूम कमालुद्दीन भाई, महरूम ग्यासुद्दीन आदि के परिवार ताजिए बनाते आ रहे हैं इस वर्ष भी इमाम हुसैन की याद में ताजियों का निर्माण किया गया एक ताजिये भारत के नक्शे के आकार का बनाया जाकर दिल में ख्वाजा गरीब नवाज अजमेर वालो का सुंदर चित्र बनाया गया जो कि आकर्षण का केंद्र रहा।

 

इन्हीं ताजियों के दर्शनार्थ जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल आज आम्बुआ आए जहां पर समाज जनों ने गर्मजोशी के साथ उनका इस्तकबाल किया तथा उन्हें फलों से तौला गया। महेश पटेल ने सभी ताजियों पर जाकर फल फूल अर्पित कर देश तथा प्रदेश के साथ अलीराजपुर जिले में अमन शांति की प्रार्थना की। श्री पटेल के साथ सानी मकरानी, अमान पठान वसीम बलोच, इरफान मंसूरी हासिल भाई सिराज, हुसैनी भाई सारीक, फिरोज तथा आम्बुआ के कई कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

अलीराजपुर पब्लिक स्कूल में मनाया गया शिक्षक दिवस,नन्हे मुन्ने बच्चे ने शिक्षकों को दिए उपहार     |     अलीराजपुर पुलिस द्वारा ग्राम रामसिह की चोकी में संचालित शासकिय हाई स्कुल विद्यार्थियों व शिक्षको ने पुलिस लाईन और थाना कोतवाली का भ्रमण किया     |     थाना कोतवाली ,चांदपुर व आम्बुआ थाना क्षेत्र में की गई चोरियों का खुलासा     |     गुलशने मदीना कमेटी का पुनः गठन सर्वसम्मति से गोलू मंसुरी सदर नयुक्त     |     जिला अस्पताल की सेप्टी ऑडिट, सीसीटीवी कैमरे बढ़ेंगे, सूचना पर तत्काल पुलिस पहुंचेगी।     |     अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद,अलीराजपुर इकाई की बैठक सम्पन्न हुई। किसे क्या मिला दायित्व देखे।      |     मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद जिला अलीराजपुर से जुड़ा BSW व MSW पाठ्यक्रम अब राम भरोसे होते जा रहा है – कादु सिंह डुडवे पूर्व छात्र     |     पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने SDOP जोबट कार्यालय में थाना प्रभारियों की ली बैठक लंबित अपराधों के निराकरण हेतु दिये दिशा-निर्देश     |     युवती की चाकू गोदकर हत्या, आरोपी युवक ने युवती पर चाकू से तीन वार किये।     |     पुलिस अधीक्षक ने सराहनीय कार्य के पुलिस अधिकारी /कर्मचारीयों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित,बोले- इससे बढ़ता है। मनोबल     |