Ad 1

जिला शाह अल्वी एसोसिएशन ऑफ इंडिया-अलीराजपुर ने मोहर्रम की 10 तारीख को जिला अस्पताल में फल वितरण किये

अलीराजपुर:- शुक्रवार को मोहर्रम की 10 तारीख को जिलाअस्पताल में इलाजरत मरीजो के बीच फल का वितरण किया। जिला शाह अल्वी एसोसिएशन ऑफ इंडिया-अलीराजपुर ‘जिला सदर जनाब मुजाहिर हुसैन शाह द्वारा शुक्रवार को अपने साथियो के साथ जिला अस्पताल पहुंच अस्पताल में भर्ती मरीजो के बीच फल फ्रूट एवं मिल्क बादाम शेक का वितरण कर उनके लिए दुआ की गई की जल्द से जल्द बीमारीयों से राहत मिले। आगे उन्होंने बताया की इमाम हुसैन उस अज़ीम शख्सियत का नाम है। जिन्होंने अपने भरे घर को इस्लाम को बचाने के लिए लुटा दिया। हजरत इमाम हुसैन ने दुनिया को पैगाम दिया कि हमेशा सच्चाई और इंसानियत का साथ देना चाहिए। हजरत इमाम हुसैन के बताये हुए सच्चाई और अंहिसा के रास्ते पर सभी को चलना चाहिए। सदर जनाब मुजाहिर हुसैन शाह ने कहा कि गरीब असाहय लोगो की सेवा से जो आनंद प्राप्त होता है। उसे बयां नहीं किया जा सकता है। उन्होने कहा कि समाजिक दायित्व का निर्वाह करते हुए समाजिक कार्य और सेवा की जा रही है।

इस मौके पर

स्टेट जनरल सेकेट्री जनाब खुर्शीद अली दिवान ,जनाब सय्यद अशफ़ाक मियाँ,जनाब इम्तियाज जिया,जनाब आगा मोहम्मद शाह,जनाब इकबाल हुसैन शाह,शाहरुख शाह,इमरान (भय्यु )शाह,बिलाल शाह,शाहिद अली दिवान,हफ़िज शाह आदि शामिल रहें ।

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |