Ad2
Banner1

कोरोना के बाद अब डेंगू के डंक से जनता परेशान

मंदिरों के 200 मीटर दूरी ही गंदगी का ढेर, सढ़ांध मार रहा दूषित पानी

स्थानीय जनों को सता रही डेंगू की आशंका, सफाई की मांग

अलीराजपुर जिले के नानपुर इन दिनों मौसमी बीमारियों का प्रकोप स्वास्थ्य विभाग की सबसे बड़ी चिंता का कारण बना हुआ है। पेट दर्द, बुखार, पीलिया, मलेरिया, फेल्सीफेरम के सैकड़ों मामलों के अलावा अपुष्ट डेंगू के भी मामले सामने आ चुके हैं। डॉक्टरों का भी कहना है कि डेंगू का समय पर इलाज जरूरी है। साधारण बुखार भी डेंगू हो सकता है। इसी कारण डॉक्टर इस मौसम में सावधानियां बरतने की सलाह दे रहे हैं। खासकर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की बात कही जा रही है।

ऐसे में नानपुर के ऐसे क्षेत्रों के लोग सबसे ज्यादा चिंता कर रहे हैं, जिनके घरों के आप पास गंदगी का अंबार और वर्षो से जमा दूषित पानी भरा हुआ है। ऐसे स्थान डेंगू के लार्वा के लिए अनुकूलित भी माने जाते हैं। इस दिशा में ठोस प्रयास किए जाने की दरकार है।

अब तक कहीं मामले जानकारों के मुताबिक डेंगू जैसी गंभीर बीमारी ने जिले में दस्तक दे दी है। तो कहीं लोग नगर से सटे गुजरात सीमाओं के हॉस्पिटलो में उपचार कराने को जाते दिखाई दे रहे है । इनमें निवासी एक युवती की मौत भी हो चुकी है। विभाग का पूरा महकमा इन बीमारियों की रोकथाम में जरा भी कसर बाकी नहीं रखना चाहता। लेकिन नगर पालिका इस मामले में फेल नजर आ रही है। यहीं कारण है कि डेंगू पॉजीटिव मरीजों का ग्राफ बढ़ रहा है। अधिक तबियत बिगडऩे पर लोग बाहर इलाज कराने भी जा रहे हैं।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

पुलिस अधीक्षक ने सराहनीय कार्य के पुलिस अधिकारी /कर्मचारीयों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित,बोले- इससे बढ़ता है। मनोबल     |     अलीराजपुर पब्लिक स्कूल में मनाया गया शिक्षक दिवस,नन्हे मुन्ने बच्चे ने शिक्षकों को दिए उपहार     |     अलीराजपुर पुलिस द्वारा ग्राम रामसिह की चोकी में संचालित शासकिय हाई स्कुल विद्यार्थियों व शिक्षको ने पुलिस लाईन और थाना कोतवाली का भ्रमण किया     |     थाना कोतवाली ,चांदपुर व आम्बुआ थाना क्षेत्र में की गई चोरियों का खुलासा     |     गुलशने मदीना कमेटी का पुनः गठन सर्वसम्मति से गोलू मंसुरी सदर नयुक्त     |     जिला अस्पताल की सेप्टी ऑडिट, सीसीटीवी कैमरे बढ़ेंगे, सूचना पर तत्काल पुलिस पहुंचेगी।     |     अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद,अलीराजपुर इकाई की बैठक सम्पन्न हुई। किसे क्या मिला दायित्व देखे।      |     मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद जिला अलीराजपुर से जुड़ा BSW व MSW पाठ्यक्रम अब राम भरोसे होते जा रहा है – कादु सिंह डुडवे पूर्व छात्र     |     पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने SDOP जोबट कार्यालय में थाना प्रभारियों की ली बैठक लंबित अपराधों के निराकरण हेतु दिये दिशा-निर्देश     |         |