Ad2
Banner1

भारतीय पत्रकार संघ ‘एआइजे’ का पत्रकार सम्मलेन व सम्मान समारोह गरिमामयी माहौल में हुआ सम्पन्न

अलीराजपुर जिले के नानपुर में ग्रामीण पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन गरिमामयी माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस सम्मेलन में जिले के अनेक वरिष्ठ पत्रकारों के साथ साथ युवा पत्रकार साथियों का भी सम्मान हुआ।

क़रीब 150 पत्रकार साथियों की उपस्थिति में हुए इस सम्मेलन में जिले के वरिष्ठ पत्रकार चंद्रभान सिंह भदौरिया, रामेश्वर सोनी, एम.एल. परमार, दिनेश वर्मा सहित वासुदेव वाणी, आशीष वाघेला, संजय वाणी, पीयूष जैन, कन्हैया राय, मुकेश परमार, जितेंद्र वाणी, इरफ़ान खान, लक्की जागीरदार, जुबेर निजामी, इरफान डॉन, मनीष अरोड़ा, देवेंद्र वाणी, मांगीलाल वर्मा, आरिफ हुसैन साजिद शेख गजेंद्र रावत गोविंदा महेश्वरी मुसाहिद पठान, बिलाल खत्री, इरशाद मंसूरी, मोनू जागीरदार, मेहबूब खान, मनीष माली, फिरोज पठान, राजेश राठौड़, असलम मकरानी विशाल वाणी, उमेश साहू, , पवन नाहर, विकास मालवी सहित सेकड़ो पत्रकार साथियों का सम्मान मुख्य अतिथि अलीराजपुर विधायक मुकेश पटेल, भारतीय पत्रकार संघ एआईजे अध्यक्ष विक्रम सेन, प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज उपाध्याय, मध्य गुजरात उपाध्यक्ष नरेश चावड़ा, महासचिव मनोहर मंडलोई, युवा प्रेसिडेंट संदीप जैन, धार जिलाध्यक्ष पुष्पेन्द्र मालवीय ने फूल माला, गोल्ड मेडल तथा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया। मुख्य अतिथि मुकेश पटेल ने पत्रकार साथियों को संबोधित करते हुए ग्रामीण पत्रकारिता कर रहे पत्रकारों के साहस की प्रशंसा की। साथ ही पत्रकार साथियों में से किसी को भी कोई समस्या आने पर सहयोग का वादा किया।

इस अवसर पर पत्रकारों के राष्ट्रीय संगठन एआइजे के विकास पर संदीप जैन, मनोहर मंडलोई, विक्रम सेन व शफक्कत बोहरा ने बेहतर से प्रकाश डाला। साई मन्दिर नानपुर के भवन में आयोजित इस शानदार व भावभीने कार्यक्रम में पधारे सभी वरिष्ठ, ग्रामीण एवं युवा पत्रकारों का भी यथायोग्य उत्साह पूर्वक सम्मान हुआ पश्चात सहभोज का आयोजन हुआ।

समारोह के प्रारंभ में उपस्थित अतिथियों एवं वरिष्ठ पत्रकारों पर पुष्प माला पहनाकर कर एवं बैच पहनाकर स्वागत सत्कार किया गया। कार्यक्रम में निसार पठान ने अपने सुमधुर काव्य पाठ से समा बांध दिया। कार्यक्रम का संचालन विक्रम सेन तथा प्रदीप क्षीरसागर ने किया। तत्पश्चात कार्यक्रम में पधारे वरिष्ठ अतिथियों द्वारा पत्रकारिता से संबंधित अनेको जानकारियां भी दी गई। कार्यक्रम में जोबट, नानपुर, कट्ठीवाड़ा,भाभरा, आंबुआ, बरझर, सोंडवा, एवं सभी जिले के वरिष्ठ एवं युवा पत्रकारगण सम्मलित थे। देश के सबसे बड़े पत्रकार संगठन ‘AIJ’ का भारत में बड़े स्तर पर अब तक सैकडो सम्मेलन आयोजित कर चुका हैं। इसकी सदस्यता निःशुल्क हैं औऱ यह देश के 22 राज्यो में करीब 450 जिलों में करीब 63 हज़ार पत्रकार साथियों के विशाल नेटवर्क के साथ पत्रकार जगत के साथियों के सेवा, सम्मान कार्य मे महती भूमिका निभा रहा हैं।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

पुलिस अधीक्षक ने सराहनीय कार्य के पुलिस अधिकारी /कर्मचारीयों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित,बोले- इससे बढ़ता है। मनोबल     |     अलीराजपुर पब्लिक स्कूल में मनाया गया शिक्षक दिवस,नन्हे मुन्ने बच्चे ने शिक्षकों को दिए उपहार     |     अलीराजपुर पुलिस द्वारा ग्राम रामसिह की चोकी में संचालित शासकिय हाई स्कुल विद्यार्थियों व शिक्षको ने पुलिस लाईन और थाना कोतवाली का भ्रमण किया     |     थाना कोतवाली ,चांदपुर व आम्बुआ थाना क्षेत्र में की गई चोरियों का खुलासा     |     गुलशने मदीना कमेटी का पुनः गठन सर्वसम्मति से गोलू मंसुरी सदर नयुक्त     |     जिला अस्पताल की सेप्टी ऑडिट, सीसीटीवी कैमरे बढ़ेंगे, सूचना पर तत्काल पुलिस पहुंचेगी।     |     अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद,अलीराजपुर इकाई की बैठक सम्पन्न हुई। किसे क्या मिला दायित्व देखे।      |     मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद जिला अलीराजपुर से जुड़ा BSW व MSW पाठ्यक्रम अब राम भरोसे होते जा रहा है – कादु सिंह डुडवे पूर्व छात्र     |     पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने SDOP जोबट कार्यालय में थाना प्रभारियों की ली बैठक लंबित अपराधों के निराकरण हेतु दिये दिशा-निर्देश     |         |