Ad 1

जिला कांग्रेस अध्यक्ष पटेल के खिलाफ विवादित टिपण्णी को लेकर युवाओं ने विधायक कांतिलाल भूरिया का पुतला फुका

अलीराजपुर:- गत बुधवार को डाक बंगले बस स्टेण्ड अलीराजपुर मे आयोजित एक पत्रकार वार्ता मे पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं झाबुआ विधायक कांतिलाल भूरिया द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश पटेल के खिलाफ विवादित बयानबाजी को लेकर युवाओं मे आक्रोश नज़र आया | फलस्वरूप ग़ुस्साए सेकड़ो युवाओ ने गुरुवार की सुवह सुबह सिनेमा चौराहे पर विधायक कांतिलाल भूरिया का पुतला फुक दिया | इस दौरान सेकड़ो युवाओं ने कांतिलाल भूरिया के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की |

इस दौरान युवाओं ने विधायक भूरिया पर कांग्रेस संगठन मे परिवारवाद और गुटबाजी को हवा देने का आरोप भी लगाया | ग़ुस्साए युवाओं ने कहा की विधायक भूरिया के आगामी दिनों मे अलीराजपुर आगमन पर घोर विरोध किया जाएगा | इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजेंद्र टवली, जगदीश पप्पु पटेल, चितल पंवार, प्रदीप रावत, राहुल परिहार, सर्वेश सिसोदिया, राहुल दलसिंह, पिंटू सेन, इरफ़ान मंसूरी, राहुल चौहान रितिक माली. विनोद. कार्तिक रावत. ज्ञानू तोमर. केरला चौहान आदि मौजूद थे।

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |