Ad 1

प्रथम अलीराजपूर प्रिमियर लीग(APL)जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ अतिथियों की उपस्थिति में समापन

पटेल ने की 1 लाख के बड़े टूर्नामेंट की घोषणा,तो डॉ०आंदन राय ने आकर युवाओ का बढ़ाया हौसला..

अलीराजपुर:- अलीराजपूर जिले में प्रथम जिलास्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट पिछले 6 तारीख से शुरू हुआ था,जिसका प्रथम पुरस्कार-51000 श्री महेश जी पटेल,जनसेवक,द्वितीय-25000 श्री मुक़ामसिंह जी डावर सामाजिक कार्यकर्ता, तृतीय-11,000/-श्री विक्रम जी सेन राष्ट्रीय अध्यक्ष AIJ द्वारा दिया गया।

पुरुस्कार के साथ ही झाबुआ की प्रसिद्ध गुड्डा गुड्डी वाली ट्रॉफी दी गयी जो आकर्षण का केंद्र रही।

जिले में पहली बार ऐसा टूर्नामेंट आयोजित किया गया जिसमें जिले के ही खिलाड़ी खेल सके और वर्षो बाद स्थानीय 32 टीम ने भाग लिया सारे मैच लाट्स से हुए जिससे युवाओ में उत्साह का माहौल था।

जिलास्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्देश्य जिले के उभरते क्रिकेटर को आगे लाना ओर उन्हें उचित प्लेटफार्म देना था,जिसमे कमिटी सफल हुई।

6 दिन चले इस टूर्नामेंट में वालपुर,थोडसिन्धी, सोरवा, भाबरा, जोबट, नानपुर, कोदली, रोड़धा,सहित जिला मुख्यालय की कही टीम ने भाग लेकर रोमांच बनाहे रखा।

अंतिम दिन 5 मेंच हुए जिसमे झंकार बोरखड़ ने शानदार प्रदर्शन कर फायनल में जगह बनाई,वही थोडसिन्धी तृतीय विजेता रही।

मुख्य अतिथि-माननीय विधायक मुकेश जी पटेल,डॉ०आनंद राय व्हिसलब्लोअर,महेश पटेल कॉंग्रेस नेता,विक्रम जी सेन राष्ट्रीय अध्यक्ष AIJ द्वारा,महेंद्र कन्नौज सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा दोनो अंतिम टीम झंकार बोरखड़ ओर FSC-2 के मध्य परिचय कर टॉस करवाया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए झंकार ने निर्धारित 5ओवरों में 52 रन बनाए जिसे FSC-2 ने 4 ओवर में हासिल कर लिया।

jays की तरफ से शानदार बौलिंग दिनेश पटेल द्वारा 5 विकेट लेकर ओर दीपक सर द्वारा 5 छक्के लगाकर टीम को आसानी से विजय बनाया।

मैच के दौरान विक्रम जी सेन द्वारा कही बार आकर्षक घोषणा कर खिलाड़ी का मनोबल बढ़ाया।

टूर्नामेंट के समापन समारोह में अतिथियों द्वारा पुरुस्कार, ट्रॉफी वितरित कर खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की वही आगे ओर अच्छा आयोजन करवाने की बात कही।

टूर्नामेंट में मेन ऑफ द सीरीज-छोटू थोडसिन्धी टीम से जीतू देवड़ा की ओर से

मेन ऑफ द फायनल मैच-दीपक गुरुजी भेटू पवार अम्बिका स्पोर्ट्स की ओर से,

मेन ऑफ द क़वार्टर,सेमी फायनल तरुण मण्डलोई की ओर से बासिद ओर कादिर को दिया गया।

वही प्रत्येक मैच में मेन ऑफ द मैच नितेश अलावा सामाजिक कार्यकर्ता की ओर फ़ोटो फ़्रेंम भगवान बिरसामुण्डा,राणी काजल भेट की गई।

इस दौरान जिले के समस्त खेल प्रेमी हजारो की संख्या में मौजूद रहे।

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |