Ad 1

आगामी त्यौहार भगोरिया पर्व व होली को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न

चन्द्रशेखर आज़ाद नगर। थाना परिसर में एसडीएम किरण आंजना व एसडीओपी दिलीप बिलवाल की मोजूदगी में शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में तहसीलदार जितेन्द्रसिंह तोमर, थाना प्रभारी विजय कुमार देवड़ा, सीएमओ इकबाल मनिहार उपस्थित रहे। अनुविभागीय अधिकारी किरण आंजना ने कहा कि आगामी भगौरिया पर्व व होली का त्यौहार आ रहा है। आप लोग शांति पूर्ण ओर अच्छे से अपना भगोरिया पर्व ओर होली का त्यौहार मनाए साथ ही प्रशासन का सहयोग भी करे नगर में स्वच्छता बनाए रखने को लेकर नगरवासियों से अपील की। साथ ही नगर की कई समस्याओं को लेकर नागरिकों से चर्चा की गई। एसडीओपी बिलवाल ने नगर में चोरी की वारदातों को लेकर नगर के हर एक चौराहे व नगर के प्रवेश द्वार पर कैमरे लगाने को लेकर जन सहयोग की बात की। नगरवासियों ने अपनी समस्याएं बताई। व बस स्टैंड पर ट्राफिक व्यवस्था को सुधार ने की बात कही। साथ ही स्कूल टाइम पर हुड़दंग बाइकर्स पर करवाई को लेकर भी थाना प्रभारी को अवगत कराया गया। इसको लेकर थाना प्रभारी देवड़ा ने सभी नागरिकों की बात सुनी और अस्वस्थ किया की तेज गति से बाइकर्स पर तत्काल करवाई की जाएंगी। आप लोग भी पुलिस प्रशासन का सहयोग करे नगर में कोई भी घटना हो तो मुझे तत्काल फोन कर सूचना दे पुलिस हर समय आप लोगो के सहयोग के लिए जनहित में तत्पर खड़ी है।

बैठक में इशाक मकरानी, फिरोज खान, मोंटी डावर, नरेंद्र परमार, हुजैफा असद, मम्मद भाई, इकराम, नगर के सभी गणमान्य नागरिक मोजूद रहे।

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |