Ad 1

जिले में उठी कृषि व कन्या कॉलेज की मांग

आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा महाविद्यालय की 17 सूत्रीय विभिन्न शैक्षणिक समस्याओं के संबंध में जिले के तीन महाविधालयो में मुख्यमंत्री के नाम प्राचार्य को सौपा ज्ञापन।

प्रांत सहमंत्री विनय चौहान ने बताया कि जिले कि प्रत्येक हायर सेकेंडरी स्कूल में कृषि विषय को लेकर छात्र अध्ययन करते है,लेकिन स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के लिए कृषि महाविद्यालय नहीं होने से अन्य विषय लेकर पढ़ना पड़ता है इसलिए छात्रों को अच्छी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए कृषि महाविद्यालय तुरंत खोला जाए। चौहान ने आगे कहा की पीजी केवल अग्रणी महाविद्यालय में ही संचालित है विद्यार्थियों को प्रवेश लेने में समस्याओं का सामना करना पड़ता है छात्र हित में देखते हुए जिले के सभी महाविद्यालय जोबट सोंडवा आजाद नगर को पीजी किया जाए। एवं जिला केंद्र पर कन्या महाविद्यालय खोला जाए। जिला संयोजक ओकार सिंह चौहान ने कहा की उक्त मांगों पर शीघ्र कार्रवाई करें अन्यथा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला केंद्र पर चरणबद्ध विशाल प्रदर्शन करने जा रही है जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की रहेंगी। उक्त ज्ञापन में सोंडवा से भाग संयोजक सुरेश चौहान सहसंयोजक देवेन्द्र डावर,मनीषा बघेल, कीमत डावर कुलदीप रावत राकेश जमरा दिनेश जमरा ,राजू वस्केला

आज़ाद नगर से नगर मंत्री अभिषेक जोशी,अनिल बामनिया ,सचिन मेडा अंतरसिंह जमरा,पंकेश भयडिया जयदीप भाबोर.संदीप भाबोर मुकेश बामनिया प्रकाश खरादिया सुरेश बामनिया

आलीराजपुर से जिला सहसंयोजक निलेश सस्तिया, इकाई अध्यक्ष मदन डावर, इकाई मंत्री सारिका भिंडे, नेहा अलावा, डिम्पल बामनिया, भाग संयोजक दिनेश तोमर, रमेश अवासिया, सुरपाल जमरा सहित आदि कार्यकर्ता एवं सभी महाविद्यालय में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |