Ad 1

अलीराजपुर पुलिस द्वारा सुदुर ग्रामीणअंचल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया

पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अच्‍छे समाज के निर्माण के लिये आवश्‍यक है, कि महिलाओं का सम्‍मान किया जावे

अलीराजपुर/फूलमाल:- पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर श्री मनोज कुमार सिंह के मार्गदर्शन में आज दिनांक 08 मार्च को अंतर्राष्‍टीय महिला दिवस के उपलक्ष्‍य में सोशल पुलिसिंग के तहत उप पुलिस अधीक्षक महिला अपराध श्री आदित्‍य राज सिंह ठाकुर जिला अलीराजपुर के नेतृत्‍व में थाना सोरवा क्षैत्रान्‍तर्गत ग्राम फूलमाल में महिला जन जाग्रति कार्यक्रम का आयोजन कर महिला समूह से रूबरू हुये ।  

 

इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक श्री ठाकुर के द्वारा उपस्थित महिला समूह को संबोधित करते हुये महिलाओं को उनके अधिकारों के संबंध में विस्‍तृत जानकारी दि तथा समाज में महिलाओं के जागरूक होनें से आनें वाले सकारात्‍मक परिणामों से अवगत कराया। इस अवसर पर ग्रामीणों से अपील कि गई कि वे अपने सामाजिकस्‍तर को और बेहतर बनानें के लिये आवश्‍यक है, कि सभी जागरूक होवें, नशे के सेवन से दूरी बनाये, महिलाओं का सम्‍मान करें, बच्‍चों को पढाये तथा जो भी बुराई, जिससे कि सामाजिक वातावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पडता हो, उसे त्‍याग करें, जब घर में अच्‍छा वातावरण बनेगा तो निश्चित ही एक अच्‍छे सामाजिक वातावरण का निर्माण होगा। महिला जन जाग्रति कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी सोरवा उप निरीक्षक योगेन्‍द्र मण्‍डलोई के द्वारा भी बच्‍चों को पढानें के लिये उपस्थित महिला समूह एवं उपस्थित गणमान्‍य नागरिकों से अपील की गई। इसी दौरान चौकी प्रभारी फूलमाल उनि रविन्‍द्र डांगी के द्वारा डाकनप्रथा, सॉयबर अपराध एवं बैंक फ्राड के संबंध में जानकारी एवं समझाईश दि गई।

उक्‍त आयोजित कार्यक्रम के दौरान ग्राम फूलमाल की महिला समूह, जनप्रतिनिधि, गणमान्‍य नागरिक थाना प्रभारी सोरवा उनि योगेन्‍द्र मण्‍डलोई एवं चौकी प्रभारी उनि रविन्‍द्र डांगी उपस्थित थे।

पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अच्‍छे समाज के निर्माण के लिये आवश्‍यक है, कि महिलाओं का सम्‍मान किया जावे। अलीराजपुर पुलिस के द्वारा पूर्व से ही लगातार सोशल पुलिसिंग के तहत कार्य किया जा रहा है। आज फूलमाल ग्रामीण क्षैत्र में अंतर्राष्‍टीय महिला दिवस पर सोशल पुलिसिंग के तहत महिला जन जाग्रति अभियान का आयोजन रखा जाकर महिला जन जाग्रति का प्रयास किया गया है।

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |