Ad 1

विगत दिवस खट्टाली में हुई चोरी का पर्दाफाश आरोपी से चोरी का माल हुआ बरामद

अलीराजपुर:- पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर श्री मनोज कुमार सिंह के द्वारा बताया कि विगत दिवस थाना जोबट क्षेत्रान्‍तर्गत 31 मार्च 2022 को ग्राम छोटी खट्टाली के हीरू डुडवे ने थानें पर सूचना दी, उसके घर के पीछे की दीवार से अज्ञात बदमाश घर के अन्‍दर घुसकर 1 किलो चांदी के जेवरात, 40 हजार रू, नगद एवं कपडे, आधार कार्ड चुराकर ले गये थे, जिस पर थाना जोबट में अपराध क्रमांक 157/2022, धारा 380 भादवि का दर्ज कर अनुसंधान में लिया गया। 

उक्‍त चोरी की बडी वारदात को पुलिस अधीक्षक के द्वारा गंभीरता से लेते हुये अज्ञात आरोपियों की धरपकड हेतु थाना प्रभारी जोबट निरीक्षक दिनेश सोलंकी के नेतृत्‍व में टीम गठित की गई। गठित टीम के द्वारा उक्‍त घटना के संबंध में लगातार प्रयास जारी रखे तथा अपने मुखबीर तंत्र से भी समन्‍वय बनाये रखा, जिसके परिणामस्‍वरूप पुलिस टीम को पता चला कि, ग्राम छोटी खट्टाली निवासी माधु पिता नवलसिंह डुडवे एवं दिलीप पिता नुरला, निवासी ग्राम चमारबेगडा द्वारा चोरी छुपे चांदी बेचने की बात कर रहे हैं, जिस पर जोबट पुलिस टीम के द्वारा माधु व दिलीप को घेराबन्‍दी कर सख्‍ती से पूछताछ करनें पर इनके द्वारा स्‍वीकार किया गया कि हीरू डुडवे के घर में घुसकर इनके द्वारा चोरी कि गई थी। दोनों आरोपियों से इनके द्वारा चुराई गये 01 किलो चांदी के जेवरात एवं नगदी 30 हजार रू0 विधिवत जप्‍त किये गये।

उक्‍त चोरी के आरोपियों की धरपकड में थाना प्रभारी जोबट निरीक्षक दिनेश सौलंकी के अधीनस्‍थ टीम के सदस्‍यों में चौकी प्रभारी खट्टाली उनि रणजीतसिंह मकवाना, सउनि सुरेन्‍द्रसिंह सिसोदिया, प्रआर गरवरसिंह, प्रआर दिलीप, सैनिक संजय, सैनिक वीरेन्‍द्र का सराहनीय योगदान रहा है। पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर श्री मनोज कुमार सिंह ने चोरी की वारदात को ज्ञात करनें के लिये जोबट पुलिस टीम को बधाई देकर विधिसम्‍मत पुरस्‍कृत करनें की घोषणा की है।

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |