Ad 1

नालियों की नहीं होती सफाई, भरा कीचड़ मच्छरों का डेरा, बीमारी फैलने की आशंका

कई महीनों से नही हो रही नाली की सफाई,नही किया जा रहा पावडर का छिड़काव

अलीराजपुर:- स्वच्छ भारत मिशन का जिला मुख्यालय में बुरा हश्र है। बदहाली का आलम यह है कि नपा क्षेत्र के वार्डों 02 गोदाम के पास की नालियों की सफाई नहीं हाेने से कीचड़ से बजबजा रही है। तो कहीं नालियों से बहकर कीचड़ रास्तों पर आने से राहगीरों को परेशानी हो रही है। वार्डवासियों का कहना है कि साफ-सफाई नियमित तौर से नहीं होती। इससे नालियों में मच्छरों का डेरा है। ऐसे में गर्मी में मच्छरों व गंदगी से फैलने वाली बीमारियों की चपेट में आने की आशंका है। खास बात यह है कि। जिम्मेदार इस ओर गौर नहीं कर रहे हैं।साफ-सफाई अब सिर्फ मुख्य मार्ग तक ही सीमित रह गई है। सड़क किनारे बसे वार्ड तक सफाईकर्मी नहीं पहुंच रहे हैं। स्थानीय नागरीकों का कहना है कि एक या दो बार ही नालियों की सफाई होती है। इससे नालियां जाम रहती हैं। इससे दुर्गंध के अलावा मच्छर भी बढ़ जाते हैं, जिससे बीमारी फैलने की आशंका बढ़ जाती है। आलम यह है कि यहां न तो सफाई और न ही यहां नालियों में नियमित रूप से डीडीटी पावडर का छिड़काव किया जाता है। ऐसे में यदि जिम्मेदार इस ओर गौर नहीं करते तो परेशानी होनी तय है।

वार्डवासियों का कहना- नालियों की नही होती है साफ-सफाई, पार्षद नही दे रहे ध्यान

वार्ड 02 के वार्डवासियों का कहना है। 4 से 5 माह में पूर्व सफाई कि गई थी। सफाई नही होने से नाली में कचरा एकत्र हो जाता है। कई जगह की नाली भी जाम होने मच्छर पनप रहे है। सफाई में भले ही देरी हो लेकिन डीडीटी पावडर का नियमित छिड़काव होना चाहिए। जिससे मच्छर न पनप सके। सबसे अधिक परेशानी वार्ड 02 में है क्योंकि यह वार्ड नगर केबीचोबीच स्थित है। साथ ही जिम्मेदारो को शिकायत के लिये कॉल किया जाता हैं। उनके नम्बर पर सम्पर्क नही हो पाता।

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |