Ad 1

नवीन शासकीय महाविद्यालय सोंडवा में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर विशेष प्रेरक व्याख्यान का आयोजन

नवीन शासकीय महाविद्यालय सोंडवा में आज दिनांक 31 मई 2022 को आजादी के अमृत महोत्सव के परिप्रेक्ष्य में विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर प्रेरक व्याख्यान का आयोजन किया गया ।

इस कार्यक्रम के प्रमुख वक्ता एडवोकेट श्री सुधीर जैन रहे ,श्री जैन ने उद्बोधन में कहा की तंबाकू एक धीमा जहर है तंबाकू की गिरफ्त में वर्तमान देश के करीब 25 करोड़ से अधिक युवा अपने जीवन को अनिश्चितता की ओर ले जा रहे हैं । देश में प्रतिदिन 500 करोड़ से अधिक रुपए तंबाकू से बने पदार्थों जैसे गुटखा, जर्दा ,सिंगार, बीड़ी सिगरेट की खरीदी में अपव्यय हो जाते है 

उक्त सारगर्भित उद्बोधन विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जिले के प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता एवं एडवोकेट श्री सुधीर जैन ने मंगलवार नवीन शासकीय महाविद्यालय सोंडवा में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित विशेष व्याख्यान में छात्र-छात्राओं को संबोधित कर प्रेरित करते हुए कहे ।

प्राचार्य डॉ. भूपेंद्र तिवारी के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में डॉ. मुकेश अजनार, प्रो. राजेश बारिया, प्रो. सायसिंह अवास्या, प्रो. कविता चौहान कार्यक्रम के संयोजक एवं संचालनकर्ता प्रो. विशाल देवड़ा सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

मुख्य अतिथि वक्ता श्री जैन ने विद्यार्थियों को तंबाकू के दुष्प्रभाव के बारे में बताते हुए कहा कि इससे व्यक्ति चेतना शून्य हो जाता है साथ ही शरीर के महत्वपूर्ण अंशों के नष्ट होने का खतरा बना रहता है साथ ही गंभीरतम बीमारियां जैसे कैंसर, ब्लड प्रेशर, हार्ड अटैक, किडनी, लिवर की खराबया जैसी बीमारियां व्यक्ति को जकड़ लेती है। तंबाकू के सेवन से व्यक्ति का शारीरिक मानसिक आर्थिक पारिवारिक सामाजिक व राष्ट्रीय हर स्तर पर क्षति होती है जिसकी आजीवन भरपाई नहीं हो सकती है अतः इससे सदैव दूर रहे।

कार्यक्रम में श्री जैन द्वारा समस्त मौजूद विद्यार्थी छात्र छात्राओं को तंबाकू से जुड़े उत्पादों का सेवन नहीं करने की शपथ व संकल्प भी दिलवाया।

प्रारंभ में स्वागत भाषण करते हुए कार्यक्रम के संयोजक प्रो. विशाल देवड़ा ने कार्यक्रम की रूपरेखा बताकर तंबाकू निषेध दिवस आयोजन की चर्चा की ।

आभार प्रो. सायसिंह अवस्या द्वारा किया गया ।

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |