Ad 1

सोंडवा महाविद्यालय में नवीन प्रवेशित विद्यार्थियों हेतु इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन तथा कक्षाओं का प्रारम्भ

इस सत्र से महाविद्यालय में नवीन पाठ्यक्रम बी. कॉम., बी. ए. कंप्यूटर एप्लीकेशन एवं बी. एससी.कंप्यूटर साइंस का शुभारंभ

नवीन शासकीय महाविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2022 -2023 में प्रवेशित बी.ए.,बी. एस सी.,बी. कॉम., बी. ए. कंप्यूटर एप्लीकेशन एवं बी. एससी.कंप्यूटर साइंस प्रथम वर्ष के नवीन प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. भूपेन्द्र तिवारी के मार्गदर्शन में दिनांक 01/07/2022से 09/07/2022 तक इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा हैं। जिसकी कक्षाओं का संचालन प्रातः 11 बजे से हो रहा हैं। इंडक्शन कार्यक्रम में स्नातक प्रथम वर्ष में नव प्रवेशित विद्यार्थियों को नवीन राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विभिन्न प्रावधानों जैसे अकादमिक संरचना, मुख्य, गौण,वैकल्पिक एवं व्यवसायिक विषयों सहित प्रशिक्षुता, शिक्षुता, परियोजना कार्य, सामुदायिक जुड़ाव इत्यादि तथा शासन की विभिन्न हितग्राही योजनाओं व महाविद्यालय में संचालित परंपरागत पाठ्यक्रम जैसे बी ए, बी एससी जीव विज्ञान व गणित के साथ- साथ नवीन प्रारंभ किए गए पाठ्यक्रमों बी ए कंप्यूटर एप्लीकेशन, बी कॉम एवं बी एससी कंप्यूटर साइंस से अवगत कराया जा रहा है। इसके साथ ही बी. ए. तथा बी. एस.सी तृतीय वर्ष की कक्षाएं एक जुलाई से प्रारंभ हो चुकी हैं। तृतीय वर्ष की कक्षाएं टाइम टेबल अनुसार संचालित हो रही हैं।

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |