Ad2
Banner1

धारा 24 म.प्र.वरिष्‍ठ नागरिकों के भरण पोषण एवं कल्‍याण अधिनियम 2007 के तहत अलीराजपुर पुलिस की कार्यवाही

जिले के गठन पश्‍चात से धारा 24 के तहत पहली कार्यवाही

अलीराजपुर:- पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर श्री मनोज कुमार सिंह ने बताया कि थाना कोतवाली क्षेत्रान्‍तर्गत ग्राम थाना सेमली हाल निवासी ग्राम रिछवी के वृद्ध फरियादी श्री सुमला पिता ढेडु, उम्र 65 साल के द्वारा थाना अलीराजपुर में रिपोर्ट किया कि, वह ग्राम थाना सेमली कोटवाल फलिया का निवासी होकर खेती मजदूरी करता है, उसके दो लडके व तीन लडकियॉं है, सभी की शादी हो गई है। फरियादी का बडा लडका बहादुर व छोटा अंतरिया है। उसका बडा लडका बहादुर अपने परिवार सहित गांव में रहकर खेती करता है तथा छोटा लडका अंतरिया गुजरात में मजदूरी करता है। फरियादी की पत्नि की करीब 08 वर्ष पूर्व मृत्‍यु हो चुकी है। ग्राम थाना सेमली में चार अलग-अलग खेत है, जो फरियादी सुमला के नाम पर ही है, जिसका हिस्‍सा बटवारा नहीं हुआ है। उक्‍त चारों खेतों की फसल गांव में निवासरत बडा लडका बहादुर खुद करता है तथा खेती में जो भी अनाज होता है, वह खुद रखता है। फरियादी को बहादुर तथा उसकी पत्नि दोनों अपनें साथ नहीं रखते है तथा खाना नहीं देकर भरण पोषण नहीं करते हैं तथा अलग से खेत में फसल बोने के लिये खेत का कुछ हिस्‍सा मांगने पर भी हिस्‍सा नहीं देते हैं। फरियादी को दोनों ने लडाई झगडा कर भगा दिया है, जिस कारण वह अपनी लडकी अन्‍ती पति मगन, निवासी ग्राम रिछवी के पास करीब एक वर्ष से रहकर अपना जीवनयापन कर रहा है। दिनांक14-07-2022 को भी उसके पुत्र व पत्नि ने धक्‍के मारकर भगा दिया। फरियादी पर घटित उक्‍त घटना की सूचना पर पुलिस द्वारा त्‍वरित कार्यवाही करते हुये थाना अलीराजपुर पर अपराध क्रमांक 393/2022, धारा 24 म.प्र.वरिष्‍ठ नागरिकों के भरण पोषण एवं कल्‍याण अधिनियम 2007 के तहत फरियादी के लडके बहादुर एवं पुत्रवधु बोम्‍बी के विरूद्ध दर्ज किया गया है। 

पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर श्री मनोज कुमार सिंह ने बताया कि धारा 24 म.प्र.वरिष्‍ठ नागरिकों के भरण पोषण एवं कल्‍याण अधिनियम 2007 के तहत जिले में पहला केस दर्ज किया गया है। ग्राम थाना सेमली की उक्‍त घटना की सूचना पर अलीराजपुर पुलिस के द्वारा त्‍वरित कार्यवाही की गई है। अलीराजपुर पुलिस की अपील है, कि परिवार के वृद्धजन समाज के सम्‍मानिय नागरिक है, उनकी देखभाल करना प्रत्‍येक परिवार की जिम्‍मेदारी है। परिवार के वृद्धजन के साथ किसी भी प्रकार से असम्‍मानिय व्‍यवहार अपराध की श्रेणी मे आता है, ऐसी किसी भी प्रकार की सूचना पर अलीराजपुर पुलिस के द्वारा तत्‍काल कार्यवाही अमल में लाई जावेगी।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

अलीराजपुर पब्लिक स्कूल में मनाया गया शिक्षक दिवस,नन्हे मुन्ने बच्चे ने शिक्षकों को दिए उपहार     |     अलीराजपुर पुलिस द्वारा ग्राम रामसिह की चोकी में संचालित शासकिय हाई स्कुल विद्यार्थियों व शिक्षको ने पुलिस लाईन और थाना कोतवाली का भ्रमण किया     |     थाना कोतवाली ,चांदपुर व आम्बुआ थाना क्षेत्र में की गई चोरियों का खुलासा     |     गुलशने मदीना कमेटी का पुनः गठन सर्वसम्मति से गोलू मंसुरी सदर नयुक्त     |     जिला अस्पताल की सेप्टी ऑडिट, सीसीटीवी कैमरे बढ़ेंगे, सूचना पर तत्काल पुलिस पहुंचेगी।     |     अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद,अलीराजपुर इकाई की बैठक सम्पन्न हुई। किसे क्या मिला दायित्व देखे।      |     मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद जिला अलीराजपुर से जुड़ा BSW व MSW पाठ्यक्रम अब राम भरोसे होते जा रहा है – कादु सिंह डुडवे पूर्व छात्र     |     पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने SDOP जोबट कार्यालय में थाना प्रभारियों की ली बैठक लंबित अपराधों के निराकरण हेतु दिये दिशा-निर्देश     |     युवती की चाकू गोदकर हत्या, आरोपी युवक ने युवती पर चाकू से तीन वार किये।     |     पुलिस अधीक्षक ने सराहनीय कार्य के पुलिस अधिकारी /कर्मचारीयों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित,बोले- इससे बढ़ता है। मनोबल     |