Ad 1

विश्व आदिवासी दिवस के आयोजन को लेकर आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने की कलेक्टर से मुलाकात

अलीराजपुर:- प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी अलीराजपुर ज़िले में बड़े धूमधाम से विश्व आदिवासी दिवस को मनाया जाना है,जिसको लेकर गांव-गांव,कस्बों में साप्ताहिक पखवाड़े के रूप में मनाया जाना है।जिसको लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही है,आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने कलेक्टर से मुलाकात कर कार्यक्रम की रूप रेखा से अवगत करते हुए आवश्यक सुविधाओं के लिए जैसे यातायात,पार्किंग,सुरक्षा एवं चिकित्सा व्यवस्था के संबंध में चर्चा की गई। साथ ही कलेक्टर महोदय को विश्व आदीवासी दिवस समारोह का आमंत्रण पत्र दिया गया हैं। गांव-गांव में बैठकों का दौर चल रहा है, समाज जनों, वरिष्ठों, अधिकारी- कर्मचारियों, छात्रों, मजदूर-किसान आम जनों को कर्मक्रम में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रण पत्र घर-घर जाकर आयोजन समिति के पदाधिकारियों के द्वारा दिये जा रहे हैं।साथ सोशियल मीडिया, फेसबुक, ट्विटर, मैसेंजर, स्टेटस, वीडियो क्लिप तथा गानों के माध्यम से प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक समाज जनों को कार्यक्रम में सम्मिलित होकर सफल बनाने का आह्वान किया जा रहा है।ज्ञात हो कि कोरोना की वजह से 2016 के बाद जिला मुख्यालय पर बड़ा कार्यक्रम नही हुआ है।इस वर्ष 50 से 60 हजार पब्लिक आने की संभावना बताई जा रही है।

इस अवसर पर विश्व आदिवासी दिवस आयोजन समिति के अध्यक्ष शंकर भाई तड़वाल, समिति के पदाधिकारी मुकेश जी रावत,अरविंद जी कनेश, विक्रम सिंह बामनिया, सावन जी सोलंकी,विजय कनेश,देवा कनेश आदि उपस्थित थे।

अलीराजपुर ब्लॉक के ग्रामीण अंचल की सांदीपनी (सी एम राईस) स्कूल खंडाला का हाई स्कूल परिणाम 100% रहा      |     सांसद श्रीमती अनीता चौहान की अध्यक्षता में दिशा बैठक सम्पन्न हुई     |     तेज आवाज में बजाने पर भाबरा थाने में हुए दो DJ. जप्त कर की गयी कार्यवाही।     |     ग्राम सभा का गठन किया गया, उडन चापरी फलिया की नवीन पेसा ग्राम सभा का गठन किया गया।     |     रिबोर के बाद भी नहीं निकला पुराना बस स्टैंड पर पानी, आम्बूआ मे पानी की किल्लत अभी भी बरकरार     |     शव मिलने से फेली सनसनी तालाब में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।     |     6 साल के बच्चे ने रखा 14 घंटे का रोजा, रमजान के सभी रोजे रखना चाहता है हुसैन निजामी     |     दाऊदी बोहरा समुदाय ने भारत में गौरैया संरक्षण के प्रयासों को फिर से शुरू किया     |     विश्‍व रेडक्रास दिवस के उपलक्ष्‍य में रक्‍तदान शिविर का सफल आयोजन हुआ      |     आलीराजपुर जिले से 34 युवाओं का पुलिस आरक्षक के पद पर हुआ हैं चयन आकास संगठन दी बधाई     |