पुलिस अधीक्षक द्वारा ली गई अपराध समीक्षा मीटिंग

इरशाद मंसुरी की रिपोर्ट ✍🏻
अपराध एवं अपराधियों पर नकेल कसने हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा दिये गये सख्‍त निर्देश

आलीराजपुर:- दिनांक 04.08.2022 को पुलिस नियंत्रण कक्ष अलीराजपुर में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण एवं आगामी त्‍यौहारो को लेकर कानून व्‍यवस्‍था की समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर के द्वारा अपराध नियंत्रण हेतु प्रत्‍येक थाना प्रभारी से रूबरू चर्चा कर, उनके द्वारा आगामी समय मे की जाने वाली कार्यवाही के संबंध मे कार्ययोजना तैयार करने हेतु निर्देशित किया गया। अपराध समीक्षा के दौरान निम्‍नलिखित बिन्‍दुओं पर चर्चा की गई –

हर घर तिरंगा अभियान, आगामी त्‍यौहारों को लेकर कानून व्‍यवस्‍था के संबंध में, ऑपरेशन मुस्‍कान के तहत् गुमइंसान की जानकारी एवं दस्‍तयाबी के प्रयास, पाक्‍सो एक्‍ट में समंस/वारंट की तामिली के संबंध में, सड़क दुर्घटनाओं की पिछले तीन वर्ष की संख्‍यात्‍मक जानकारी, पी.ओ.एस. मशीन के द्वारा की गई चालानी कार्यवाही की जानकारी, लंबित गंभीर अपराधों की जानकारी, पेंडिंग के कारण सहित, 01 माह से अधिक लंबित मर्ग की जानकारी पेंडिंग के कारण सहित, धारा-173(8) द.प्र.स. के तहत लंबित अपराध की जानकारी, पेंडिंग के कारण सहित, सी.एम. हेल्‍पलाईन शिकायत की जानकारी, पेंडिंग के कारण सहित, वरिष्‍ठ एवं लोकल शिकायत आवेदन पत्र की जानकारी, पेंडिंग के कारण सहित, चिन्हित प्रकरणों की जानकारी एवं न्‍यायालय अद्धतन स्थिति सहित, महिला संबंधी लंबित अपराध- (अ) धारा-376 भादवि, (ब) अन्‍य महिला संबंधी अपराध। अपराध समीक्षा के दौरान समस्त राजपत्रित अधिकारी पुलिस, थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।

आम के पैड पर लटका मिला युवती का शव, अज्ञात कारणो के चलते की जिवनलिला समाप्त।     |     ग्राम छोटी खट्टाली में पुलिस द्वारा खाटला बैठक आयोजित, खाटला बैठक मे बाल विवाह के प्रति जाग्रत करने का किया गया प्रयास।     |     विश्‍व रेडक्रास दिवस के उपलक्ष्‍य में रक्‍तदान शिविर का सफल आयोजन हुआ      |     अलीराजपुर ब्लॉक के ग्रामीण अंचल की सांदीपनी (सी एम राईस) स्कूल खंडाला का हाई स्कूल परिणाम 100% रहा      |     सांसद श्रीमती अनीता चौहान की अध्यक्षता में दिशा बैठक सम्पन्न हुई     |     तेज आवाज में बजाने पर भाबरा थाने में हुए दो DJ. जप्त कर की गयी कार्यवाही।     |     ग्राम सभा का गठन किया गया, उडन चापरी फलिया की नवीन पेसा ग्राम सभा का गठन किया गया।     |     रिबोर के बाद भी नहीं निकला पुराना बस स्टैंड पर पानी, आम्बूआ मे पानी की किल्लत अभी भी बरकरार     |     शव मिलने से फेली सनसनी तालाब में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।     |     महुआ के पैड पर लटका मिला 53 वर्षीय वृद्ध का शव, अज्ञात कारणो के चलते की आत्महत्या।     |