Ad2
Banner1

बाबा देव स्थल में पौधारोपण कर मनाया आदिवासी दिवस

हम आदिवासियों में एकता स्थापित कर रहा है विश्व आदिवासी दिवस- संदीप वास्कले

आलीराजपुर:- जिलेभर में की तरह ग्राम थोड़सिंधी में भी विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम से मनाया गया। यहां ग्राम वासियों द्वारा यह कार्यक्रम गांव के प्रमुख देव बाबा देव स्थल में आयोजित किया गया था। जहां पर बाबा देव का आदिवासी परंपरा अनुसार पूजन के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ हुआ। तत्पश्चात मौजूद ग्राम वासियों को गांव के वरिष्ठ जन व पटेल द्वारा यूएनओ द्वारा घोषित विश्व आदिवासी दिवस एवं गांव के प्रमुख देव बाबा देव के बारे में अवगत कराया। साथ ही देव स्थल में पौधारोपण किया।

देव स्थल में पौधारोपण कर प्रकृति वादी होने का दिया संदेश

आदिवासी समाज हमेशा से ही प्रकृति की रक्षा और उसकी पूजा करते आया हैं। उनका जीवन प्रकृति पर ही निर्भर रहता है। इसी बात का संदेश देते हुए विश्व आदिवासी दिवस के इस कार्यक्रम में मौजूद ग्राम वासियों द्वारा बाबा देव स्थल में पौधारोपण कर प्रकृतिवादी होने का संदेश दिया। साथ ही गांव के लोगों को हर घर पौधारोपण करने का आह्वान किया।

हम आदिवासियों में एकता स्थापित कर रहा है विश्व आदिवासी दिवस- सामाजिक कार्यकर्ता संदीप वास्कले

आदिवासी दिवस कार्यक्रम में मौजूद ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता संदीप वास्कले ने कहा कि यूएनओ द्वारा विश्व भर के आदिवासियों की चिंता करते हुए हम आदिवासियों को अपना दिवस मनाने का अवसर दिया है। इसीलिए हम सभी आदिवासी भाइयों-बहनों को पार्टी-पॉलिटिक्स से ऊपर उठकर के समाज हित में समाज को संगठित करने के लिए,समाज में जन जागरूकता लाने के लिए, समाज के अधिकारों को अवगत कराने के लिए हम प्रकृति वादियों को यह दिवस बड़े गौरव के साथ मनाना चाहिए।

कार्यक्रम में गांव के पटेल एवं वरिष्ठ जन रहे उपस्थित

आयोजित कार्यक्रम में गांव के प्रमुख  रामसिंह पटेल, कालिया पटेल, सीकदार पटेल,जगला पटेल, गिल्दार वास्कले, इकराम वास्कले, वेरसिंह वास्कले,दरियाव, राजू ,दिनेश, जितेन, भारत चमेलका,करमसिंह रावत, सुरलिया रावत,वेस्ता देवड़ा, गोविंद ओहरिया,पीरला तोमर,बहादुरसिंह चमेलका आदि ग्रामवासी मौजूद रहे।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

अलीराजपुर पब्लिक स्कूल में मनाया गया शिक्षक दिवस,नन्हे मुन्ने बच्चे ने शिक्षकों को दिए उपहार     |     अलीराजपुर पुलिस द्वारा ग्राम रामसिह की चोकी में संचालित शासकिय हाई स्कुल विद्यार्थियों व शिक्षको ने पुलिस लाईन और थाना कोतवाली का भ्रमण किया     |     थाना कोतवाली ,चांदपुर व आम्बुआ थाना क्षेत्र में की गई चोरियों का खुलासा     |     गुलशने मदीना कमेटी का पुनः गठन सर्वसम्मति से गोलू मंसुरी सदर नयुक्त     |     जिला अस्पताल की सेप्टी ऑडिट, सीसीटीवी कैमरे बढ़ेंगे, सूचना पर तत्काल पुलिस पहुंचेगी।     |     अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद,अलीराजपुर इकाई की बैठक सम्पन्न हुई। किसे क्या मिला दायित्व देखे।      |     मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद जिला अलीराजपुर से जुड़ा BSW व MSW पाठ्यक्रम अब राम भरोसे होते जा रहा है – कादु सिंह डुडवे पूर्व छात्र     |     पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने SDOP जोबट कार्यालय में थाना प्रभारियों की ली बैठक लंबित अपराधों के निराकरण हेतु दिये दिशा-निर्देश     |     युवती की चाकू गोदकर हत्या, आरोपी युवक ने युवती पर चाकू से तीन वार किये।     |     पुलिस अधीक्षक ने सराहनीय कार्य के पुलिस अधिकारी /कर्मचारीयों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित,बोले- इससे बढ़ता है। मनोबल     |