महामहिम राष्ट्रपति के नाम मुस्लिम यूथ सोशल असोसिएशन कम्यूनिटी द्वारा तहसीलदार को सौपा ज्ञापन

गुजरात की बिलकिस बानो के साथ हुए सामूहिक बलात्कारियो की रिहाई वापस ली जाये-मुस्लिम यूथ सोशल असोसिएशन कम्यूनिटी

अलीराजपुर:- गुजरात के गोधरा कांड में बिलखिस बानो के साथ हुवे सामुहिक बलात्कार के सम्बंध में मुस्लिम यूथ सोशल असोसिएशन कम्युनिटी द्वारा महामहिम राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार अजय पाठक को ज्ञापन सौपा गया।जिसमे बताया गया कि। गोधराकांड मै बिलखिसबानो के साथ हुए सामूहिक बलात्कार का हम सभी देशवासी घोर निंदा करते हे। और जिस प्रकार इन सभी आरोपीयों को रिहा किया गया है। उससे देश की महिलाओ कि सुरक्षा को लेकर देश की महिलाओ में भय बना हुआ है। ऐसे सामूहिक बलात्कार करने वाले दुशकर्मियों आरोपियों और वहसी दरिंदो को छुट्टा छोड़ना अगले हादसों को न्योता देना है। और इससे

ऐसे आरपीयो के हौसले बढ़ते रहेंगे और ऐसे दुष्कर्म होते रहेंगे। जहा एक और बेटी बचाओ और नारी सम्मान का नारा सरकार द्वारा दिया गया है। जो देश भर मै वाहवाही लूट रहा है। वही ऐसे अपराधियों को रिहा करना नारी का अपमान है। नारी के और बेटियों के बलात्कारियो को खुलल्म खुल्ला सम्मान के साथ रिहा करना बहुत ही निंदनीय और शर्मनाक है। और सारे नारे वादे खोखले नजर आ रहे हे। आजाद भारत मै महिलाओ को आजादी नहीं भय और खौफ मै जीने पर मजबूर महिलाये अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है।ऐसे आरोपियों और दुशकर्मियों पर पुनः विचार कर उन्हें देश हित मैं और महिलाओ के हित मै फैसला लें कर उचित और सख्त कार्यवाही की जाना चाहिये।

महोदय से निवेदन है की ऐसे आरोपियों को रिहा ना कर उन्हें सख्त सजा दें कर देश की बेटियों और महिलाओ को सुरक्षा और जीने की आजादी

प्रदान करने का कष्ट करे।

क्या कहा समाजसेवी बाबा ने

ज्ञापन देने के पश्चात समाजसेवी साबिर बाबा द्वारा बताया गया कि हमारे देश के प्रधानमंत्री बड़ी शानो शोकत से कहते है कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ। हम भी उस नारे का पुरज़ोर तरीके से समर्थन करते है। लेकिन जब हम इसकी दूसरी ओर देखते हैं तो गुजरात में जो बिलखिस बानो के साथ 11 दरिंदो ने बलात्कार किया।ओर उन लोगों को 2004 में गिरफ्तार भी किया गया मगर अफसोस की बात है कि। 15 अगस्त को अमृत महोत्सव के उपलक्ष में उन लोगों को बड़े सम्मान के साथ रिहा कर दिया गया।ये बड़ी दुःख की बात है । देश को हम किस दिशा में ले जा रहे है।क्या देश में हम ऐसे दरिंदो को इसी तरह से आजाद करते रहेंगे।आज हम हमारी बहन बेटियो को क्या संदेश देना चाहते हैं।में इस मंच के माध्यम से कहना चाहता हूं कि। ऐसे दरिंदो को फिर से गिरफ्तार किया जाए और क्यों न इन लोगों को फांसी पर लटकाया जाये।ताकि ऐसा कृत्य कोई भविष्य में न कर सके।

क्या कहा मुस्लिम यूथ सोशल असोसिएशन कम्युनिटी के अध्यक्ष ने

मुस्लिम यूथ सोशल असोसिएशन कम्युनिटी के अध्यक्ष तसद्दुक जिया चंदेरी द्वारा बताया कि जो गुजरात की बिलखिश बानो के साथ दरिंदगी की गई थी।ऐसे दरिंदो को सम्मानपूर्वक रिहा करना निंदनीय है। चंदेरी ने कहा की देश के प्रधानमंत्री अपने झूठे जुमलों से देश को गुमराह कर रहे हे बेटी बचाने का उनका नारा नहीं बल्कि जनता को चेतावनी हे, अगर ऐसा नहीं तो देश मै दुष्कर्म क्यों बढ़ रहे हे। और अगर वो महिलाओ के सम्मान मै हे तो फिर आरोपियों को सजा क्यों नहीं।ऐसे कृत्य करने वाले दरिंदो को सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी ऐसा कृत्य करने की तो दूर।उस बारे में सोच भी न सके।

ये रहे मौजूद

ज्ञापन देते समय साबिर बाबा, इलियास गामा,जावेद मकरानी आकिब कुरैशी, इमरान शाह, अमजद मकरानी,जफ़र शैख़, सहित सभी समाजजन मौजूद थे

महुआ के पैड पर लटका मिला 53 वर्षीय वृद्ध का शव, अज्ञात कारणो के चलते की आत्महत्या।     |     आम के पैड पर लटका मिला युवती का शव, अज्ञात कारणो के चलते की जिवनलिला समाप्त।     |     ग्राम छोटी खट्टाली में पुलिस द्वारा खाटला बैठक आयोजित, खाटला बैठक मे बाल विवाह के प्रति जाग्रत करने का किया गया प्रयास।     |     विश्‍व रेडक्रास दिवस के उपलक्ष्‍य में रक्‍तदान शिविर का सफल आयोजन हुआ      |     अलीराजपुर ब्लॉक के ग्रामीण अंचल की सांदीपनी (सी एम राईस) स्कूल खंडाला का हाई स्कूल परिणाम 100% रहा      |     सांसद श्रीमती अनीता चौहान की अध्यक्षता में दिशा बैठक सम्पन्न हुई     |     तेज आवाज में बजाने पर भाबरा थाने में हुए दो DJ. जप्त कर की गयी कार्यवाही।     |     ग्राम सभा का गठन किया गया, उडन चापरी फलिया की नवीन पेसा ग्राम सभा का गठन किया गया।     |     रिबोर के बाद भी नहीं निकला पुराना बस स्टैंड पर पानी, आम्बूआ मे पानी की किल्लत अभी भी बरकरार     |     पुलिस अधीक्षक, जिला अलीराजपुर द्वारा जन-सुरक्षा एडवाइजरी जारी की गई।     |