Ad 1

पर्युषण महापर्व के प्रथम दिवस अनेक कार्यक्रम संपन्न हुए

अलीराजपुर:- स्थानीय जैन मंदिर में पर्वधीराज पर्युषण पर्व के प्रथम दिवस प्रातः प्रतिक्रमण, भक्तांबर पाठ ,वासछेप पूजा उसके पश्चात नगर में बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई जिसमें भगवान महावीर का सिद्धांत जियो और जीने दो के नारे लगाते हुए जिनशासन के ध्वज धारण कर बच्चे जय जयकार कर रहे थे उसके पश्चात मंदिर जी में पक्षाल, कैसर पूजा, फुल पूजा,आदी विधि संपन्न हुई नवयुवकों द्वारा भगवान की स्नात्र पूजा भक्ति भाव के साथ संपन्न हुई,आंगी ग्रुप द्वारा भगवान की विशेष तरह की डायमंड आगी आज बनाई गई, व्याख्यान हाल में सचिन जैन एवं गुड्डूजैन ने व्याख्यान वाचन करते हुए कहा स्वयं की भूलों का इकरार और सामने वाले की क्षमा को स्वीकार करोगे तो ही पर्यूषण पर्व की आराधना सफल होगी, 4 गति के प्रवेश परिभ्रमण के कारण है उसे दूर कर सिद्ध पद कैसे प्राप्त करें और उसके लिए क्या सावधानी रखें यही पर्यूषण पर्व की आराधना है उन्होंने जिनशासन की महिमा का वर्णन किया जिसमें सभी समाज जनों ने लाभ लिया

 

दोपहर में महिलाओं द्वारा मंदिर जी में पूजा पढ़ाई गई ,सायँ कालीन प्रतिक्रमण सभी समाज जनों द्वारा संपन्न हुआ, रात्रि में भक्ति मंडल द्वारा सुमधुर भजनों पर मंदिर जी में भक्ति की गई उक्त जानकारी से संघ के मीडिया प्रभारी अनीष जैन ने दी

अलीराजपुर ब्लॉक के ग्रामीण अंचल की सांदीपनी (सी एम राईस) स्कूल खंडाला का हाई स्कूल परिणाम 100% रहा      |     सांसद श्रीमती अनीता चौहान की अध्यक्षता में दिशा बैठक सम्पन्न हुई     |     तेज आवाज में बजाने पर भाबरा थाने में हुए दो DJ. जप्त कर की गयी कार्यवाही।     |     ग्राम सभा का गठन किया गया, उडन चापरी फलिया की नवीन पेसा ग्राम सभा का गठन किया गया।     |     रिबोर के बाद भी नहीं निकला पुराना बस स्टैंड पर पानी, आम्बूआ मे पानी की किल्लत अभी भी बरकरार     |     शव मिलने से फेली सनसनी तालाब में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।     |     6 साल के बच्चे ने रखा 14 घंटे का रोजा, रमजान के सभी रोजे रखना चाहता है हुसैन निजामी     |     दाऊदी बोहरा समुदाय ने भारत में गौरैया संरक्षण के प्रयासों को फिर से शुरू किया     |     विश्‍व रेडक्रास दिवस के उपलक्ष्‍य में रक्‍तदान शिविर का सफल आयोजन हुआ      |     आलीराजपुर जिले से 34 युवाओं का पुलिस आरक्षक के पद पर हुआ हैं चयन आकास संगठन दी बधाई     |