Ad 1

नानपुर पुलिस टीम ने चोरी की वारदात करनें वाले 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

मकसुद खान की रिपोर्ट ✍🏻
आरोपियों से चोरी का सामान एवं गुजरात से चुराई गई मोटर साइकिल बरामद की गई

नानपुर फरियादी तरुन पिता महेश प्रजापत जाति कुम्हार उम्र 26 साल नि. बडी खट्टाली कुम्हार मोहल्ला ने थाना नानपुर पर रिपोर्ट किया कि उसकी ग्राम पलासदा में स्थित दुकान खोलनें पर देखा कि उसकी दुकान की पीछे वाली दीवार खुदी दिखी और दुकान मे सामान इधर-उधर बिखरा पडा था, दुकान का सामान चेक किया तो दुकान मे मोटर सायकल के टायर, आयल के डब्बे, एक प्रेशर गाडी धोने वाली मशीन कोई अज्ञात बदमाश रात्री मे दुकान की पीछे वाली दिवार तोडकर अन्दर घुसकर उपरोक्त सामान चुरा कर ले गया। फरि0 की रिपेार्ट पर थाना नानपुर पर अपराध पंजीबद्ध कर घटना को जांच में लिया गया। अज्ञात आरोपियों की धरपकड हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर श्री एस.आर.सेन्गर व एसडीओपी जोबट श्री नीरज नामदेव के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी उऩि भूपेन्द्र खरतिया के अधीनस्थ टीम गठित की गई। गठित पुलिस टीम के द्वारा अज्ञात आरोपियों की धरपकड हेतु लगातार घटना दिनांक से गंभीरता से प्रायास किये जानें के फलस्वरूप उक्त घटना के अज्ञात आरोपियों के बारें में जानकारी प्राप्त होनें पर संदेही सुनिल और विपुल से गंभीरता एवं सख्ती से पूछताछ करनें पर आरोपी सुनिल और विपुल के द्वारा उक्त चोरी की वारदात को घटित करना पाया गया तथा इनके कब्जे से इनके द्वारा चुराया गया सामान मो.सा. के टायर, आयल के डिब्बे तथा एक कम्प्रेशर मोटर, एक दिवाल खोदने का सरीया एवं गुजरात के हालोल से चोरी गयी एक मोटर सायकल जप्त कर आरोपीयो को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।

पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिह द्वारा नानपुर पुलिस टीम के प्रभारी उनि भूपेन्द्र खरतिया एवं इनके अधीनस्थ टीम के अन्य सदस्य सउनि बाबुलाल गेहलोत, सउनि राकेश मोर्य, आर गजेन्द्र, आर दिलीप, आर राकेश एवं आर विनोद को उक्त सराहनीय कार्य के लिये टीम के उत्सावर्धन हेतु पृथक से विभागीय प्रक्रिया अनुसार पुरुस्कृत करने की घोषणा की है।

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |