Ad2
Banner1

गुलशने मदीना कमेटी का पुनः गठन 53 सदस्य नये हुए कमेटी में शामिल

इरशाद मंसुरी की रिपोर्ट✍🏻
शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए जागरूक करने पर हुई चर्चा

अलीराजपुर:- गुलशने मदीना कमेटी का पुनः गठन करते हुए 53 नये सदस्य कमेटी में शामिल हुए। कमेटी की बैठक जबरन कालोनी में हुई। वहा नये सदस्यों का फूल माला से स्वागत किया गया। बैठक में समाज के लिए हम सबको एकजुट होकर काम करना है,मदरसों की शिक्षा में तालमेल बैठाकर एक नई पहल करनी चाहिए। और भी विभिन्न विषय पर चर्चा इस बैठक में की गई। सभी ने अपने अपने विचार व्यक्त किये। साथ ही कमेटी का पुनः गठन होने पर सदर की नियुक्ति नही कि गई। कमेटी के सभी सदस्य अपनी अपनी जिम्मेदारी से काम करेंगे। 

गुलशने मदीना कमेटी ने किये कई कार्य

कमेटी में देखा जाये तो सामाजिक, धार्मिक कार्य जेसे कई वर्षों से मस्जिद के हर छोटे बड़े काम को अंजाम दिया है जो विगत कुछ वर्षों से (मंसुरी चोक) पर बिना भेद भाव किये बड़े से बड़ा काम करती आ रही है। समाज मे हर त्योहार पर कमेटी के सदस्य कंधे से कंधा मिला कर काम कर रहे है। साथ ही गरीब वर्ग लोगो की चिकित्सक संबंधित हर सहायता करती आ रही हैं। जरूरतमंद लोगों की सहायता करती है। हर त्योहार पर न्याज, लंगर, शबिल, मोहल्ले के डेकोरेशन तक कमेटी के द्वारा किया जाता हैं। जिसमें कमेटी के दूर दूर तक चर्चे होते है। साथ ही लॉक डाउन जैसी स्थिति में कमेटी ने गरीबों के लिये राशन की व्यवस्था कर वितरित किया गया। बैठक में कमेटी के सभी सदस्य मौजूद रहे कमेटी के सभी हजरात ने मिलजुल कर इस्तकबाल किया और नए सदस्य को मुबारकबाद दी।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

अलीराजपुर पब्लिक स्कूल में मनाया गया शिक्षक दिवस,नन्हे मुन्ने बच्चे ने शिक्षकों को दिए उपहार     |     अलीराजपुर पुलिस द्वारा ग्राम रामसिह की चोकी में संचालित शासकिय हाई स्कुल विद्यार्थियों व शिक्षको ने पुलिस लाईन और थाना कोतवाली का भ्रमण किया     |     थाना कोतवाली ,चांदपुर व आम्बुआ थाना क्षेत्र में की गई चोरियों का खुलासा     |     गुलशने मदीना कमेटी का पुनः गठन सर्वसम्मति से गोलू मंसुरी सदर नयुक्त     |     जिला अस्पताल की सेप्टी ऑडिट, सीसीटीवी कैमरे बढ़ेंगे, सूचना पर तत्काल पुलिस पहुंचेगी।     |     अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद,अलीराजपुर इकाई की बैठक सम्पन्न हुई। किसे क्या मिला दायित्व देखे।      |     मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद जिला अलीराजपुर से जुड़ा BSW व MSW पाठ्यक्रम अब राम भरोसे होते जा रहा है – कादु सिंह डुडवे पूर्व छात्र     |     पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने SDOP जोबट कार्यालय में थाना प्रभारियों की ली बैठक लंबित अपराधों के निराकरण हेतु दिये दिशा-निर्देश     |     युवती की चाकू गोदकर हत्या, आरोपी युवक ने युवती पर चाकू से तीन वार किये।     |     पुलिस अधीक्षक ने सराहनीय कार्य के पुलिस अधिकारी /कर्मचारीयों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित,बोले- इससे बढ़ता है। मनोबल     |