Ad2
Banner1

गुड टच एवं बैड टच के बीच का अंतर को समझे एवं शिकायत करे : मगनसिंग कटारा

अतहर रिज़वी कि रिपोर्ट ✍🏻

कट्ठीवाड़ा। मानव दुर्व्यवहार अपराधों कि रोकथाम एवं बचाव के लिए चलाये जा रहे विशेष अभियान “चेतना” के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में चात्राओं को ऐसे अपराधों को समझने एवं उससे बचने के बारे जानकारी दी गयीं। कन्या शिक्षा परिसर कट्ठीवाड़ा में आयोजित कार्यक्रम में कट्ठीवाड़ा थाना प्रभारी मगनसिंह कटारा द्वारा छात्राओं को गुड टच एवं बैड टच के बार में विस्तृत जानकारी दी गयीं, साथी ही किसी भी अनजान व्यक्ति के सम्पर्क में आने से बचे एवं खान पान कि सामग्री ना ले। कार्यक्रम में श्री कटारा ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए बताया कि बच्चो से भीख मँगवाना, बिना उनकी मर्ज़ी से काम करवाना, महिलाओं एवं बच्चियों को गलत तरीके छूना, महिलाओ एवं बच्चो कि खरीद फरोख्त करना जैसे अपराधों से खुद भी बचे और दुसरो को भी बचाये, श्री कटारा ने बताया कि ऐसे अपराधों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता कि धारा 370 एवं 370 (ए ) के तहत दंडनीय अपराध हैं, आपके या आपके किसी भी परिचित के साथ ऐसा कुछ भी होता देखे तो तुरंत अपने शिक्षक को, अगर आप घर हैं तो अपने माता -पिता को या फिर महिलाओ हेल्प लाइन नंबर 1090 या फिर पुलिस हेल्पलाइन नंबर 100 या 112 पर या फिर अन्य किसी भी पुलिस द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर्स पर कॉल कर के सुचना दे जिससे कि पुलिस तुरंत आपकी सहायता के लिए आ सके। कार्यक्रम में थाना प्रभारी मगनसिंह कटारा, प्राचार्य शंकर जाटव, स उ नि मधुराराजसिंह कुशवाह, प्रधान आरक्षक वीरेंद्रसिंह भवर, माध्यमिक शिक्षक राजेश राठौड़, सम्पत धाकड़, संदीप डावर, आशीष पांचोटियां, आदि शिक्षकगण उपस्थित रहे।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

अलीराजपुर पब्लिक स्कूल में मनाया गया शिक्षक दिवस,नन्हे मुन्ने बच्चे ने शिक्षकों को दिए उपहार     |     अलीराजपुर पुलिस द्वारा ग्राम रामसिह की चोकी में संचालित शासकिय हाई स्कुल विद्यार्थियों व शिक्षको ने पुलिस लाईन और थाना कोतवाली का भ्रमण किया     |     थाना कोतवाली ,चांदपुर व आम्बुआ थाना क्षेत्र में की गई चोरियों का खुलासा     |     गुलशने मदीना कमेटी का पुनः गठन सर्वसम्मति से गोलू मंसुरी सदर नयुक्त     |     जिला अस्पताल की सेप्टी ऑडिट, सीसीटीवी कैमरे बढ़ेंगे, सूचना पर तत्काल पुलिस पहुंचेगी।     |     अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद,अलीराजपुर इकाई की बैठक सम्पन्न हुई। किसे क्या मिला दायित्व देखे।      |     मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद जिला अलीराजपुर से जुड़ा BSW व MSW पाठ्यक्रम अब राम भरोसे होते जा रहा है – कादु सिंह डुडवे पूर्व छात्र     |     पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने SDOP जोबट कार्यालय में थाना प्रभारियों की ली बैठक लंबित अपराधों के निराकरण हेतु दिये दिशा-निर्देश     |     युवती की चाकू गोदकर हत्या, आरोपी युवक ने युवती पर चाकू से तीन वार किये।     |     पुलिस अधीक्षक ने सराहनीय कार्य के पुलिस अधिकारी /कर्मचारीयों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित,बोले- इससे बढ़ता है। मनोबल     |