Ad 1

ईद मिलादुन्नबी पर सादगी के साथ निकला जुलुस, जुलुस का जगह जगह हुआ पुष्पवर्षा से स्वागत

जुबेर निजामी के साथ इरशाद मंसुरी की रिपोर्ट ✍🏻

आलीराजपुर। स्थानिय मुस्लिम समाज द्धारा रविवार को अमन-शांति एवं भाईचारे के दुत ईस्लाम धर्म के पैगम्बर मौहम्मद साहब (स.अ.) का जन्मदिन ईद मिलादुन्नबी का पर्व परंपरानुसार सादगी एवं सोहार्द्ध के साथ मनाया गया। इस मौके पर मुस्लिम समाज ने जुलूसे मोहम्मदियां नगर के प्रमुख मार्गो से निकाला। जुलूस का नगर मे जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। जुलूस का अन्य धर्म के लोगों ने भी स्वागत कर सामाजिक सौहार्द की मिसाल पेश की। समाजजनो ने जुलुस मे शिरकत कर खुशी का ईजहार कर सरकार का जश्न हर्षोल्लास के साथ मनाया।

सादातो की आगवानी मे निकला जुलुस

रविवार सुबह स्थानिय जामा मस्जिद चैक से शहर काजी सैयद अफजल मियॅा, सैयद फरीद मियाॅ, सैयद अशफाक मियाॅ एवं औलमाओ की आगवानी जुलूस निकाला गया। जुलूस मंे चल रहे वरिष्ठजनो का विभिन्न धर्म के नागरिकों ने हार-फुल माला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान जुलुस का स्वागत मे आतिषबाजी कर पुष्पवर्षा की गई। इस दौरान सबसे आगे रंग-बिरंगी पौषक पहने नन्हे-नन्हे बच्चे ईस्लामी परचम लहराते हुए चल रहे थे। उसके पिछे समाजजनो की एक टोली बेंण्ड के साथ नआत एवं कोमी एकता के तराने गुनगुनाते हुए चल रहे थे। सबसे अंतिम पंक्ती में युवओकी टोली डीजे की धुन पर झुमते हुए दिखाई दिए। जुलूस नगर के विभिन्न मार्गो से भ्रमण करते हुए पुनः जामा मस्जिद चोक पर पहुंचा।

जुलूस में जगह जगह बच्चों को मिठाई, बिस्किट ,चॉकलेट, वितरित की गई। कमेटी ने सभी को गले मिलकर ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी वही शहर के हर इलाको मे सैयदो व उलमाओ का जगह जगह स्वागत किया गया।

बैंड रहा आकर्षक का केन्द्र

पुरे जुलुस मे बैन्ड रहा आकर्षक का केन्द्र बैन्ड मे नाते व कव्वाली पडने वालो ने जमकर शमा बान्धी जिसमे युवा व बडे झुम उठे खुब लुत्फ़ लिया हर किसी ने अपनी अपनी फरमाईश के हिसाब ने कव्वालीया सहीदी कलाम सुने।

पुलिस के रहे पुख्ता इंतजाम

जुलूस को लेकर नगर में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे। नगर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस जवान तैनात थे। इसमें स्थानीय पुलिस भी शामिल थी। जुलूस के साथ-साथ पुलिस जवान चल रहे थे। वहीं कुछ पुलिस जवान जुलूस के आगे तो कुछ पुलिस जवान जुलूस के पीछे भी थे। इसके अलावा पुलिस पदाधिकारी भी पूरी तरह चौकन्ना थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एस आर सेंगर, एसडीपीओ श्रद्धा सोनकर, थाना प्रभारी शिवराम तरोले,पुलिस जवानों के साथ सभी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थे।

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |