Ad 1

एबीवीपी का जिला छात्र सम्मेलन 21 जनवरी को संपन्न होगा इसमें 5 हजार से अधिक छात्र जुटने के आसार

इरशाद मंसुरी की रिपोर्ट ✍🏻
मंगलवार 10 जनवरी को छात्र सम्मेलन के कार्यालय का उद्घाटन भी हुआ

आलीराजपुर जिले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का जिला छात्र सम्मेलन 21 जनवरी को संपन्न होगा। इसे लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। आज मंगलवार को छात्र सम्मेलन के कार्यालय का उद्घाटन भी हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप मे क्षेत्रीय सांसद श्री गुमान सिह जी डामोर एवं विशेष अतिथि के रूप में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मालवा प्रांत की प्रांत छात्रा प्रमुख सुश्री मोनिका पाटीदार जी एवं पीजी कॉलेज जनभागिदारी समिति के अध्यक्ष श्री संजय जी गुप्ता उपस्थित रहे। एबीवीपी के जिला संयोजक निलेश सस्तिया ने बताया की जिला छात्र सम्मेलन पूरे देश भर में ABVP के 75वर्ष पूर्ण होने पर विधार्थी परिषद अमृत महोत्सव मना रहा है जिसको लेकर यह बड़े छात्र सम्मेलन आयोजित किए जा रहे आलीराजपुर मे भी तैयारियां जोरों पर हैं।

यह कार्यक्रम का उद्घाटन समाधि स्थल पर होगा। इसमें आलीराजपुर जिले की 6 इकाई के करीब 5 हजार से अधिक छात्र जुटेंगे। समाधि स्थल से बस स्टैंड तक शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। समाधि स्थल पर प्रस्ताव सत्र भी रहेगा। बस स्टैंड पर खुला सम्मेलन रहेगा। इसमें छात्र नेता संबोधित करेंगे। जिले की शैक्षणिक समस्या और सुझाव को लेकर मंच से बात रखी जाएगी। समस्याओं को सुलझाने के भी प्रयास होंगे। उद्घाटन कार्यक्रम में नगर मंत्री केतन चौधरी, नगर अध्यक्ष मोनिका डावर, विभाग छात्रावास प्रमुख ऊँकार चौहान, सावल सिह पचाया, अभिषेक जोशी, छात्र नेता विनय चौहान जी, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य मदन डावर, सहित आदि परिषद कार्यकर्ता एवं समाजसेवी व परिषद के पूर्व कार्यकर्ता उपस्थित रहे

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |