Ad2
Banner1

गणतंत्र दिवस पर वन विभाग द्वारा लगाने के संदेश वाली झांकी से प्रेरित होकर

दरगाह प्रबंधन की ओर से 786 वृक्ष एवं उसकी सुरक्षा हेतु ट्री गार्ड लगाने का निर्णय लिया

बुरहानपुर:- 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर वन विभाग द्वारा वृक्ष लगाने के संदेश वाली झांकी से प्रेरित होकर दरगाह हकीमी प्रबंधक शेख शब्बीर भाई ताहिरी ने दरगाह प्रबंधन की ओर से 786 वृक्ष एवं उसकी सुरक्षा हेतु ट्री गार्ड लगाने का निर्णय लिया दरअसल दाऊदी बोहरा समाज के 53 वे दाई डॉक्टर सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब द्वारा अपने हर प्रवचन में समाज को संबोधित करते हुए वृक्ष लगाने एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधे लगाने के लिए प्रेरित करते रहे हैं इसी प्रेरणा और संदेशों को पूरा करने के लिए हरा भरा बुरहानपुर और स्वच्छ पर्यावरण के संकल्प के साथ दरगाह हकीमी प्रबंधन के पदाधिकारियों सरपंच शाहिद भाई मुर्तुजा भाई सैफी ओम भाई तैयब भाई तफज्जुल हुसैन मुलायम वाला सहित पर्यावरण प्रेमियों ने लालबाग रोड पर इस अभियान की शुरुआत की प्रबंधक शेख शब्बीर भाई ताहिरी ने बताया कि 300 पौधे गुलमोहर के और 486 नींद के पौधे ट्री गार्ड के साथ दरगाह ए हकीमी प्रबंधन की ओर से लगाए जाएंगे उन्होंने यह भी कहा कि 26 जनवरी के कार्यक्रम के दौरान उन्हें सबसे ज्यादा वन विभाग की झांकी ने प्रभावित किया इस झांकी से प्रेरणा लेते हुए उन्होंने दरगाह ए हकीमी प्रबंधन की ओर से 786 पौधे ट्रेई गार्ड सहित लगाने का फैसला करते हुए इस पर अमल शुरू कर दिया है

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

अलीराजपुर पब्लिक स्कूल में मनाया गया शिक्षक दिवस,नन्हे मुन्ने बच्चे ने शिक्षकों को दिए उपहार     |     अलीराजपुर पुलिस द्वारा ग्राम रामसिह की चोकी में संचालित शासकिय हाई स्कुल विद्यार्थियों व शिक्षको ने पुलिस लाईन और थाना कोतवाली का भ्रमण किया     |     थाना कोतवाली ,चांदपुर व आम्बुआ थाना क्षेत्र में की गई चोरियों का खुलासा     |     गुलशने मदीना कमेटी का पुनः गठन सर्वसम्मति से गोलू मंसुरी सदर नयुक्त     |     जिला अस्पताल की सेप्टी ऑडिट, सीसीटीवी कैमरे बढ़ेंगे, सूचना पर तत्काल पुलिस पहुंचेगी।     |     अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद,अलीराजपुर इकाई की बैठक सम्पन्न हुई। किसे क्या मिला दायित्व देखे।      |     मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद जिला अलीराजपुर से जुड़ा BSW व MSW पाठ्यक्रम अब राम भरोसे होते जा रहा है – कादु सिंह डुडवे पूर्व छात्र     |     पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने SDOP जोबट कार्यालय में थाना प्रभारियों की ली बैठक लंबित अपराधों के निराकरण हेतु दिये दिशा-निर्देश     |     युवती की चाकू गोदकर हत्या, आरोपी युवक ने युवती पर चाकू से तीन वार किये।     |     पुलिस अधीक्षक ने सराहनीय कार्य के पुलिस अधिकारी /कर्मचारीयों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित,बोले- इससे बढ़ता है। मनोबल     |