Ad2
Banner1

माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा बुधवार से प्रारंभ हो गई है

जुबेर निजामी की रिपोर्ट ✍🏻

पहले दिन हिंदी विषय का पर्चा हुआ सरल प्रश्न-पत्र देखकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे।

परीक्षा में 279 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। इनमें बालकों की संख्या 201 तथा बालिकाओं की 78 रही। किसी भी केंद्र पर नकल का एक भी प्रकरण सामने नहीं आया है।

अलीराजपुर जिला शिक्षा विभाग के अनुसार जिले में 32 केंद्रों पर कक्षा 10वीं की परीक्षा ली गई है। उल्लेखनीय है कि जिले में अब अब तक 34 केंद्र बनाए जा रहे थे लेकिन इस वर्ष जिला शिक्षा विभाग के द्वारा दो केंद्रों की कटौती कर 32 केंद्र बनाए गए। जिले की शालाओं में 6430 विद्यार्थी दर्ज हैं। इनमें से 6151 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया है। 279 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे हैं। जिला शिक्षा विभाग के अनुसार जिले में किसी भी केंद्र पर नकल का कोई प्रकरण नहीं बना है। केंद्रों पर जिला स्तरीय उड़दस्ते द्वारा भी औचक निरीक्षण किया गया। हालांकि कहीं से कोई शिकायत सामने नहीं आई है।

आंकड़ों में कक्षा 10वीं का पहला पर्चा

जिले में परीक्षा केंद्र 32

कुल दर्ज विद्यार्थी 6430

पर्चे में उपस्थित रहे 6151

अनुपस्थित रहे 279

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

अलीराजपुर पब्लिक स्कूल में मनाया गया शिक्षक दिवस,नन्हे मुन्ने बच्चे ने शिक्षकों को दिए उपहार     |     अलीराजपुर पुलिस द्वारा ग्राम रामसिह की चोकी में संचालित शासकिय हाई स्कुल विद्यार्थियों व शिक्षको ने पुलिस लाईन और थाना कोतवाली का भ्रमण किया     |     थाना कोतवाली ,चांदपुर व आम्बुआ थाना क्षेत्र में की गई चोरियों का खुलासा     |     गुलशने मदीना कमेटी का पुनः गठन सर्वसम्मति से गोलू मंसुरी सदर नयुक्त     |     जिला अस्पताल की सेप्टी ऑडिट, सीसीटीवी कैमरे बढ़ेंगे, सूचना पर तत्काल पुलिस पहुंचेगी।     |     अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद,अलीराजपुर इकाई की बैठक सम्पन्न हुई। किसे क्या मिला दायित्व देखे।      |     मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद जिला अलीराजपुर से जुड़ा BSW व MSW पाठ्यक्रम अब राम भरोसे होते जा रहा है – कादु सिंह डुडवे पूर्व छात्र     |     पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने SDOP जोबट कार्यालय में थाना प्रभारियों की ली बैठक लंबित अपराधों के निराकरण हेतु दिये दिशा-निर्देश     |     युवती की चाकू गोदकर हत्या, आरोपी युवक ने युवती पर चाकू से तीन वार किये।     |     पुलिस अधीक्षक ने सराहनीय कार्य के पुलिस अधिकारी /कर्मचारीयों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित,बोले- इससे बढ़ता है। मनोबल     |