Ad 1

ABVP के जिला संयोजक निलेश सस्तिया ने बच्चादान ऑपरेशन महिला को रक्तदान किया

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक निलेश सस्तिया ने आज जीवन में चौथी बार जिला अस्प्ताल आलीराजपुर मे रक्तदान किया। ज्ञात है की HB 7.6 पारली पति सरदार सिंह नानपुर निवासी को बच्चादानी ऑपरेशन के दौरान रक्त की अत्यंत आवश्यकता जिला अस्प्ताल आलीराजपुर मे थी। यह जानकारी निलेश सस्तिया को प्राप्त होते ही अपनी टीम के साथ तुरंत पहुंचे जिला अस्पताल और किया रक्तदान। 

रक्तदान करते हुए अभाविप के जिला संयोजक निलेश सस्तिया ने जिले के युवाओ से कहा की हमारे रक्तदान करने से कई लोगों की जिंदगी बचती है। रक्तदान का कितना महत्व है इसका अहसास हमें तब होता है जब हमारा कोई निकटतम व्यक्ति जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा होता है। रक्तदान कर हम जहां एक ओर किसी की जान बचाते हैं वहीं दूसरी ओर इससे जबर्दस्त आत्म संतुष्टि मिलती है। कई लोग रक्तदान को लेकर फैली भ्रांतियों के कारण रक्तदान करने से कतराते हैं जबकि इससे कोई हानि नहीं होती बल्कि कई प्रकार के लाभ होते हैं। अत: हम सभी को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए ।

सस्तिया ने आगे कहा की जिला अस्पताल अलीराजपुर में जब भी रक्त की आवश्यकता होती है तब अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता रक्तदान करने के लिए हमेशा आगे रहते हैं।

आपको बता दें कि सनातन हिंदू नव वर्ष और गुड़ी पड़वा पर निलेश सस्तिया के साथ और भी 10 रक्त वीरों ने जरूरतमंद मरीजों को जिला अस्पताल में रक्तदान किया।

रक्तदान के दौरान ABVP के संगठन मंत्री दीपक प्रजापति, नरेश सोलंकी, हिरतान तोमर, साहिल तोमर, जानिया खरत, राकेश खरत, पिकेश चौहान, गणेश कीराड, मनीष डावर और जिले भर में रक्तदान को लेकर जनजागृति का कार्य करने वाले कादु सिंह डुडवे एवं गोविंद भयड़िया सहित आदि सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे।

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |