Ad2
Banner1

पवित्र माह रहमत बरकातों का महीना रमजान आज से शुरू

जुबेर निज़ामी/ इरशाद मंसुरी की रिपोर्ट ✍🏻

अलीराजपुर बेशुमार रहमते और बरकतों को लेकर रमजानुल मुबारक का महीना गुरुवार मगरिब की नमाज से शुरु हो गया और आज शुक्रवार(जुम्मे) को पहला रोजा रहमते और बरकते के इस महीने के माहे रमजान को लेकर मुस्लिम समाजजनों में15 दिनो पूर्व से ही तैयारियां करना शुरू कर दी थी और इसी के चलते घरों की सफाई के साथ मस्जिदों में भी विशेष सजावट का काम शुरु हो गया जो चांद देखने के साथ पूरा हो गया। अब रमजान के पूरे एक माह तक इस्लामी मायने के अनुसार माहे रमजान के अन्य महीनों से ज्यादा अजमत व बरकत वाला माना गया है कहा जाता है कि इस माह में की गई खुदा की इबादत बाकी महीनों से अफजल होती है। यही कारण है कि रमजान के 30 दिन तक मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ बढ़ जाती है और हर कोई अपने रब को मनाने के लिए रोजा रख कर इबादत में मशगूल हो जाते हैं । रमजान की शुरुआत के साथ ही मस्जिदों में 20 रकात के साथ पढ़ी जाने वाली तराबी की विशेष नमाज का सिलसिला भी शुरू हो गया है। इशा की नमाज के समय पढ़ी जाने वाली इस नमाज की बड़ी फजीलत है इस दिन मुस्लिम समाज ने अपने रब को राजी करने के लिए सुबह 5-12 बजे सेहरी करते हुए जुम्आ को पहला रोजा रखा जाने का यह सिलसिला 30 दिन तक जारी रहेगा। माहे रमजान शब्द प्रेम और भाईचारे के साथ-साथ अल्लाह की इबादत का एक खास महीना है और इस माह में सदका जकात अदा करते हैं और इस्लामी धर्म के मानने वाले हर मुसलमान रमजान का बेसब्री से इंतजार करते है। जिस तरह नमाज पढ़ना हर मुसलमान के लिए फर्ज है उसी तरह रोजे रखना भी खुदा ने फर्ज करार दिया है। खुद अल्लाह ने कुरान शरीफ में इस महीने का जिक्र किया है। इस पाक महीने को रहमतों का महीना कहा जाता है। प्यास की शिद्दत, भूख की तड़प, गर्मी की तपिश होने के बाद भी एक रोजेदार खुदा का शुक्रिया अदा करता है। रोजेदार के सामने दुनिया की सारी अच्छी चीजें रखी हों पर वो खुदा की बिना इजाजत के उसे हाथ तक नहीं लगाता। यही सब चीजें एक रोजेदार को खुदा के नजदीक लाती हैं। रूह को पाक करके अल्लाह के करीब जाने का मौका देने वाला रमजान का मुकद्दस महीना हर इंसान को अपनी जिंदगी को सही राह पर लाने का पैगाम देता है। भूख-प्यास की तड़प के बीच जबान से रूह तक पहुंचने वाली खुदा की इबादत हर मोमिन को उसका खास बना देती है। आम दिनों में इंसान का पूरा ध्यान खाने-पीने और दूसरी जरूरतों पर रहता है लेकिन असल चीज उसकी रूह है। इसी की तरबीयत और पाकीजगी के लिए अल्लाह ने रमजान बनाया है और यही रमजान माह की खासियत भी है।

रमजान के महीने को तीन अशरों में रखा गया है

रमजान के महीने को तीन अशरों (हिस्सों) में रखा गया है। पहला अशरा ‘रहमत’ का है जिसमें अल्लाह अपने बंदों पर रहमत बरसाता है। दूसरा अशरा ‘बरकत’ का है जिसमें खुदा अपने बंदों पर बरकत नाजिल करता है, जबकि तीसरा अशरा ‘मगफिरत’ का है। इसमें अल्लाह अपने बंदों को गुनाहों से पाक कर देता है। आम दिनों में बंदे को एक नेकी के बदले में 10 नेकी मिलती हैं लेकिन रमजान के पाक महीने में खुदा अपने रोजेदार बंदों को एक के बदले 70 नेकियां अता फरमाता है।

प्रभारी शहर काजी ने सभी को माहे रमज़ान की मुबारकबाद दी और सभी को माहे रमजान का एहतराम करने गुजारिश की

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

अलीराजपुर पब्लिक स्कूल में मनाया गया शिक्षक दिवस,नन्हे मुन्ने बच्चे ने शिक्षकों को दिए उपहार     |     अलीराजपुर पुलिस द्वारा ग्राम रामसिह की चोकी में संचालित शासकिय हाई स्कुल विद्यार्थियों व शिक्षको ने पुलिस लाईन और थाना कोतवाली का भ्रमण किया     |     थाना कोतवाली ,चांदपुर व आम्बुआ थाना क्षेत्र में की गई चोरियों का खुलासा     |     गुलशने मदीना कमेटी का पुनः गठन सर्वसम्मति से गोलू मंसुरी सदर नयुक्त     |     जिला अस्पताल की सेप्टी ऑडिट, सीसीटीवी कैमरे बढ़ेंगे, सूचना पर तत्काल पुलिस पहुंचेगी।     |     अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद,अलीराजपुर इकाई की बैठक सम्पन्न हुई। किसे क्या मिला दायित्व देखे।      |     मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद जिला अलीराजपुर से जुड़ा BSW व MSW पाठ्यक्रम अब राम भरोसे होते जा रहा है – कादु सिंह डुडवे पूर्व छात्र     |     पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने SDOP जोबट कार्यालय में थाना प्रभारियों की ली बैठक लंबित अपराधों के निराकरण हेतु दिये दिशा-निर्देश     |     युवती की चाकू गोदकर हत्या, आरोपी युवक ने युवती पर चाकू से तीन वार किये।     |     पुलिस अधीक्षक ने सराहनीय कार्य के पुलिस अधिकारी /कर्मचारीयों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित,बोले- इससे बढ़ता है। मनोबल     |