Ad2
Banner1

गणगौर पर्व पर नगर में बेंड बाजो के साथ धूमधाम से निकाला चल समारोह, ज्वारों का हुआ विसर्जन

आदील मकरानी की रिपोर्ट ✍🏻

अलीराजपुर जिले के जोबट नगर में 3 दिवसीय गणगौर पर्व हर्सो उल्लास के साथ मनाया गया। रविवार शाम को गणगौर माता शिव पार्वती व ज्वारों की विधि विधान से पूजा कर आरती की गई। उसके बाद विभिन्न मार्गों से रात्रि मे विशाल चल समारोह निकाला। चल समारोह में बड़ी संख्या में सर्व समाज की महिलाएं सज धज कर पांरपरिक वेष भूषा में जुलूस में शामिल हुई। चल समारोह मंडी रोड़ नर्मदा कॉलोनी से शुरु होकर गणेश मंदिर पहुचा। जहा महिलाओ ने गणगौर माता प्रतिमा के रथ को सिर पर उठा कर नृत्य किया। जहा से चल समारोह पुराने बस स्टैंड, कृष्ण मंदिर चौपाटी, सुभाष मार्ग होते हुवे शिवालय प्रांगण पहुचा। इस दौरान बेंड बाजो व ढोल ढमाकों पर महिलाएं चल समारोह में नृत्य करते हुवे चल रही थी। चल समारोह शिवालय प्रांगण पहुचा जहाँ माता की आराधना कर महाआरती की गई। जिसके बाद ज्वारों का विसर्जन डोही नदी में किया गया। ततपश्चात महाप्रसादी का वितरण किया गया।

वही शिवालय प्रांगण से गणगौर माता के रथ को महिलाएं ढोल ढमाकों के साथ पुनः घर लेकर पहुँचे जहा देर रात्रि तक महिलाओं द्वारा गरबा नृत्य किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में सर्व समाज जन मौजूद रहे। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर विभिन्न जगहों पर पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

अलीराजपुर पब्लिक स्कूल में मनाया गया शिक्षक दिवस,नन्हे मुन्ने बच्चे ने शिक्षकों को दिए उपहार     |     अलीराजपुर पुलिस द्वारा ग्राम रामसिह की चोकी में संचालित शासकिय हाई स्कुल विद्यार्थियों व शिक्षको ने पुलिस लाईन और थाना कोतवाली का भ्रमण किया     |     थाना कोतवाली ,चांदपुर व आम्बुआ थाना क्षेत्र में की गई चोरियों का खुलासा     |     गुलशने मदीना कमेटी का पुनः गठन सर्वसम्मति से गोलू मंसुरी सदर नयुक्त     |     जिला अस्पताल की सेप्टी ऑडिट, सीसीटीवी कैमरे बढ़ेंगे, सूचना पर तत्काल पुलिस पहुंचेगी।     |     अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद,अलीराजपुर इकाई की बैठक सम्पन्न हुई। किसे क्या मिला दायित्व देखे।      |     मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद जिला अलीराजपुर से जुड़ा BSW व MSW पाठ्यक्रम अब राम भरोसे होते जा रहा है – कादु सिंह डुडवे पूर्व छात्र     |     पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने SDOP जोबट कार्यालय में थाना प्रभारियों की ली बैठक लंबित अपराधों के निराकरण हेतु दिये दिशा-निर्देश     |     युवती की चाकू गोदकर हत्या, आरोपी युवक ने युवती पर चाकू से तीन वार किये।     |     पुलिस अधीक्षक ने सराहनीय कार्य के पुलिस अधिकारी /कर्मचारीयों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित,बोले- इससे बढ़ता है। मनोबल     |