Ad 1

थाना जोबट द्वारा अज्ञात लूट का किया गया पर्दाफाश

आदील मकरानी की रिपोर्ट ✍🏻

 

जोबट अनुविभागीय अधिकारी नीरज नामदेव द्वारा आयोजित प्रेसवार्ता में घटना का खुलासा करते हुए बताया कि घटना दिनांक 29.03.2023 के रात्री 10.30 बजे 04 अज्ञात आरोपियान व्दारा ग्राम डेकाकुण्ड जोबट बोरी रोड सेमल्दा फाटा पर फरियादी सालम निवासी बड़ी बीड़ थाना बोरी की जेसीबी पर पत्थर मारकर काँच फोडे पत्थर लगने से फरियादी को दाहिने हाथ की कलाई पर चोट आई तथा फरियादी व उसके ड्रायवर भंगु निवासी छोटी क़दवाल थाना उदय गढ़ से कुल नगदी 36600/- रूपये, दो ड्रायविंग लायसेंस, एक आधार कार्ड लूट कर भाग गये। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना जोबट मे अप.क्र. 116 / 23 धारा 394,427 भादवि. का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। थाना जोबट के अपराध में फरियादी व ड्रायवर के साथ लूट की घटना को पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमान हंसराज सिंह द्वारा गंभीरता से लेते हुए उनके मार्गदर्शन मे एक टीम गठित की गई

जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सखाराम सेंगर तथा अनुविभागीय अधिकारी जोबट नीरज नामदेव के निर्देशन में आज दिनांक 31.03.23 को मुखबिर की सूचना पर 02 आरोपी व 01 विधि के विरुद्ध बालक को गिरफ्तार कर थाना जोबट के अपराध मे घटना दिनांक को लूट किये गये मश्रुका के संबंध में पूछताछ की गई जिसमें आरोपियो ने उक्त घटना दिनांक को लूट की वारदात करना स्वीकार किया आरोपियो से थाना जोबट के अपराध में लूट किये गये नगदी 17700/- रूपये व एक ड्रायविंग लायसेंस व घटना मे प्रयुक्त एक मोटर सायकल बरामद किये गये। उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी जोबट निरी. विजय कुमार देवड़ा एवं टीम उनि शंकरसिहं जमरा, सउनि. दीपक मालवीया, – आर. 523 चेनसिह, आर. 453 मनीष की अहम भूमिका रही।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

सेवा ही संकल्प ..ग्रुप परिवार ने नवचेतना महिला मंडल अध्यक्ष सचिव का स्वागत किया।     |     नव चेतना मंडल के तत्वाधान में सम्पन्न हुए गरबा प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार देकर किया सम्मानित;उत्साह के साथ संपन्न हुई प्रतियोगिता!!     |     राष्ट्रीय हिन्दू वाहिनी संगठन का कमलेश आर्य को जिला मंत्री नियुक्त किया गया।     |     कुरैशी जमात की कार्यकारणी का हुआ गठन वसीम कुरेशी (भूरु) कुरैशी जमात अलीराजपुर के अध्यक्ष     |     सब्जी के निचे छिपाकर कि जार थी अवैध शराब परिवहन चढे पुलिस के हत्थे।     |     सलीम शाह बनाये गए शाह जमात अलीराजपुर के अध्यक्ष।     |     चौकी प्रभारी सहित दो आरक्षक को बदसलूकी करना पडी भारी, पुलिस कप्तान ने किया लाईन अटेच।     |     नगरपालिका कर रही पक्षपात, व्यक्ति विशेष पर कार्यवाही कर बाकी को बक्शा।     |     जिले की शिक्षा व्यवस्था में फैली अव्यवस्था एवं व्याप्त भ्रस्टाचार को लेकर जयस एवं एसीएस ने कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन     |     त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में कस्बा अलीराजपुर के व्यापारीगणों की बैठक हुई     |