Ad2
Banner1

ग्राम कवठू में हुई आगजनी घटना को लेकर आकास संगठन ने पहुँचाई राहत सामग्री

इरशाद मंसुरी की रिपोर्ट ✍🏻
📱7869717495

अलीराजपुर:- गत दिवस 08 मई 2023 को ग्राम कवठू के निवासी प्रताप किराड़ के घर में सुबह भोजन बनाते समय अचानक गैस टंकी के ब्लास्ट होने से दुकान एवं मकान में आग लगने से दुकान एवं घर की सम्पूर्ण आवश्यक सामग्री जल कर राख हो गई थी।

जिसकी जानकारी आदिवासी कर्मचारी- अधिकारी संगठन (आकास) के पदाधिकारियों को ग्रामवासियों के द्वारा दी गई। संगठन ने तत्काल संज्ञान में लेते हुए, प्रतिनिधि मंडल के सदस्य ग्राम कवठू पहुँच कर वस्तुस्थिति का अवलोकन किया गया।तत्काल राहत सामग्री पहुंचाने की आवश्यकता को देखते हुए। भीषण गर्मी में पीड़ित परिवार को तत्काल राहत सामग्री को पहुँचाने के लिए आकास टीम के द्वारा निर्णय लिया गया।संगठन के सभी सदस्यों को पीड़ित परिवार को सम्बल प्रदान करने के लिए मददत करने की अपील की गई।जिसके परिणाम स्वरूप संगठन के सभी सदस्यों ने प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग किया गया है।आकास जिला अध्यक्ष भंगुसिंह तोमर के नेतृत्व में ग्राम कवठू पहुंच कर पीड़ित परिवार को आकास टीम अलीराजपुर के द्वारा अतिआवश्यक राहत सामग्री में किचन के समस्त बर्तन एवं रहने, पहनने एवं ओढ़ने के लिये कपड़े आदि सामग्री पीड़ित प्रताप किराड़ एवं श्रीमति मंजुला किराड़ को प्रदान की गई हैं।साथ ही राशि 18,385 रुपए सम्बंधित आगजनी घटना से पीड़ित प्रताप किराड़ के बैंक खाते में राशि जमा कर आर्थिक सहयोग किया गया है। सामग्री सहित कुल राशि 35,750 रुपये का सहयोग किया गया है।

इस अवसर पर आकास जिला अध्यक्ष भंगुसिंह तोमर, कार्यकारी अध्यक्ष केरम सिंह जमरा,उपाध्यक्ष लालसिंह डावर, जिला महासचिव (प्रशासक) सुरेन्द्र सिंह चौहान,जिला सचिव सचिव केरमसिं चौहान,कोषाध्यक्ष रतनसिंह रावत,सक्रिय सदस्य रमेश जी डावर,मगन सिंह मौर्य,करमसिंह किराड़ सहित जितेंद्र किराड़,राजेश किराड़, सुरेश किराड़,प्रेमसिंह किराड़, गिलदार किराड़, गोपी किराड़, पप्पू किराड़,चमसिंह किराड़ एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे हैं।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

अलीराजपुर पब्लिक स्कूल में मनाया गया शिक्षक दिवस,नन्हे मुन्ने बच्चे ने शिक्षकों को दिए उपहार     |     अलीराजपुर पुलिस द्वारा ग्राम रामसिह की चोकी में संचालित शासकिय हाई स्कुल विद्यार्थियों व शिक्षको ने पुलिस लाईन और थाना कोतवाली का भ्रमण किया     |     थाना कोतवाली ,चांदपुर व आम्बुआ थाना क्षेत्र में की गई चोरियों का खुलासा     |     गुलशने मदीना कमेटी का पुनः गठन सर्वसम्मति से गोलू मंसुरी सदर नयुक्त     |     जिला अस्पताल की सेप्टी ऑडिट, सीसीटीवी कैमरे बढ़ेंगे, सूचना पर तत्काल पुलिस पहुंचेगी।     |     अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद,अलीराजपुर इकाई की बैठक सम्पन्न हुई। किसे क्या मिला दायित्व देखे।      |     मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद जिला अलीराजपुर से जुड़ा BSW व MSW पाठ्यक्रम अब राम भरोसे होते जा रहा है – कादु सिंह डुडवे पूर्व छात्र     |     पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने SDOP जोबट कार्यालय में थाना प्रभारियों की ली बैठक लंबित अपराधों के निराकरण हेतु दिये दिशा-निर्देश     |     युवती की चाकू गोदकर हत्या, आरोपी युवक ने युवती पर चाकू से तीन वार किये।     |     पुलिस अधीक्षक ने सराहनीय कार्य के पुलिस अधिकारी /कर्मचारीयों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित,बोले- इससे बढ़ता है। मनोबल     |