Ad 1

जिला पंचायत सदस्य सुश्री हजरी अजनार ने थापली में किया पुलिया निर्माण का भूमिपूजन, सौगात- ग्रामवासियों को मिली विकास कार्यों की सौगात

अलीराजपुर-जोबट तहसील के ग्राम थापली में बुधवार को जिला पंचायत सदस्य वार्ड सात सुश्री हजरी अजनार द्वारा नवीन पुलिया निर्माण का भूमिपूजन किया गया। ग्राम थापली के चापरी फलिए वासियों को यहां लंबे समय से आवागमन में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता था जब सुश्री अजनार ने यहां का दौरा किया तो ग्रामवासियों ने उनको यह समस्या बताई और ग्रामवासियों की समस्या को देखते हुए यहां पर पुलिया निर्माण का भूमिपूजन हजरी अजनार ने किया। भूमिपूजन के बाद ग्रामीणों में खुशी की लहर है। जल्द ही उनको आवागमन की समस्या से निजाद मिलेगी। पुलिया निर्माण की कुल लागत 11.75 लाख रुपए बताई गई है। जिसमें से 10 लाख रुपए जिला पंचायत निधि से और 1.75 लाख रुपए रोजगार गारंटी के माध्यम से मंजूर कराए गए है। भूमिपूजन के मौके पर सुश्री अजनार के साथ सामाजिक कार्यकर्ता सरदार अजनार, थापली सरपंच दिलीप चौहान, धाना गडरिया, नवलसिंह गाडरिया, सेकड़िया गाडरिया, गणपत गाडरिया, जोगड़िया गाडरिया, जोहरसिंह गाडरिया, ताहु चौहान, अंतरसिंह गाडरिया, जगनसिंह गाडरिया, थानसिंह मौर्य, देवेंद्र गाडरिया, सुरेंद्र गडरिया आदि मौजूद रहे।

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |