Ad2
Banner1

जागरूकता अभियान के माध्यम से महिलाओ सुरक्षा का दिया सन्देश

अतहर रिज़वी कि रिपोर्ट ✍🏻 

पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह जिला अलीराजपुर के आदेशानुसार कट्ठीवाड़ा पुलिस स्टॉफ ने अभिमन्यु अभियान के तहत आम जनता एवं ग्रामीणों को महिलाओ कि सुरक्षा का सन्देश दिया। विशेष अभियान अभिमन्यु के तहत महिलाओं कि सुरक्षा को सुनिश्चित करते हुए, पुरषों एवं विशेष कर युवकों को लिंग भेद समाप्त करने व महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता रखने का सन्देश दिया, साथ ही मदिरा सेवन एवं दहेज़ प्रथा को बंद करने कि बात भी कहीं।

कट्ठीवाड़ा थाना उपनिरीक्षक जानुसिंह गरवाल ने अभियान कि अधिक जानकारी देते हुए बताया कि महिलाओ एवं बालिकाओं कि सुरक्षा के साथ साथ रूढ़िवादी परम्पराओ को खत्म करने एवं भ्रूण हत्या रोकने सहित अन्य सामाजिक हितकारी विषयों के लिए भी समझाइश दी गई। अभियान में उपनिरीक्षक जानुसिंह गरवाल, सहायक उपनिरीक्षक प्रदीपसिंह राठौर, सहायक उपनिरीक्षक जयवीरसिंह भदौरिया, प्रधान आरक्षक वीरेंदरसिंह भवर, आरक्षक अनिल भूरा आदि उपस्थित रहे।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

पुलिस अधीक्षक ने सराहनीय कार्य के पुलिस अधिकारी /कर्मचारीयों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित,बोले- इससे बढ़ता है। मनोबल     |     अलीराजपुर पब्लिक स्कूल में मनाया गया शिक्षक दिवस,नन्हे मुन्ने बच्चे ने शिक्षकों को दिए उपहार     |     अलीराजपुर पुलिस द्वारा ग्राम रामसिह की चोकी में संचालित शासकिय हाई स्कुल विद्यार्थियों व शिक्षको ने पुलिस लाईन और थाना कोतवाली का भ्रमण किया     |     थाना कोतवाली ,चांदपुर व आम्बुआ थाना क्षेत्र में की गई चोरियों का खुलासा     |     गुलशने मदीना कमेटी का पुनः गठन सर्वसम्मति से गोलू मंसुरी सदर नयुक्त     |     जिला अस्पताल की सेप्टी ऑडिट, सीसीटीवी कैमरे बढ़ेंगे, सूचना पर तत्काल पुलिस पहुंचेगी।     |     अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद,अलीराजपुर इकाई की बैठक सम्पन्न हुई। किसे क्या मिला दायित्व देखे।      |     मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद जिला अलीराजपुर से जुड़ा BSW व MSW पाठ्यक्रम अब राम भरोसे होते जा रहा है – कादु सिंह डुडवे पूर्व छात्र     |     पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने SDOP जोबट कार्यालय में थाना प्रभारियों की ली बैठक लंबित अपराधों के निराकरण हेतु दिये दिशा-निर्देश     |         |