Ad 1

सहायक आयुक्त की कार्यवाही ;-खण्ड शिक्षा अधिकारी उदयगढ को कारण बताओ सुचना पत्र किया जारी? 

सहायक आयुक्त की कार्यवाही ;-खण्ड शिक्षा अधिकारी उदयगढ को कारण बताओ सुचना पत्र किया जारी? 

खलील मंसुरी की रिपोर्ट 

उदयगढ /निस/खण्ड शिक्षा कार्यालय उदयगढ मे पदस्थ खण्ड शिक्षा अधिकारी नरेन्द्र भारद्वाज की मनमानी इतनी चरम सीमा पर बढ गई है कि अब वह उदयगढ शिक्षा क्षैत्र मे किसी भी संकुल प्रभारी को प्रभार अदला बदली करना हो या किसी भी शिक्षक शिँक्षिका को उनके मन चाहे स्थान पर चेंज करना हो ऐसे आदि क ई महत्वपूर्ण कार्य जिले के वरिष्ठ अधिकारियो की बिना अनुशंसा व अनुमति के अपनी मनमानी पुर्वक बेखोप अपने हस्ताक्षर से आदेश जारी कर नियम विरुद्ध कार्य कर रहे है?

  इस संदर्भ मे अभी अभी श्री भारद्वाज ने दिनाक 21/07/2023 को उदयगढ स्तर से अपने हस्ताक्षर से बिना कीसी वरिष्ठ अधिकारी की अनुशंसा किए संकुल प्रभारी बडी जुवारी को हटाकर वही के जन शिक्षक राकेश राठौड एवं ग्राम डेडरवासा सस्था मे प्राचार्य प्रभारी को हटाकर उदयगढ संकुल के जन शिक्षक मनिष भावसार को प्रभारी प्राचार्य के आदेश जारी कर दिए गए।

   यहि नहि इस शिक्षा सत्र मे शासन की और से शिक्षक शिक्षिकाओ की नवीन भर्ती रिक्त स्थान के आधार पर कि गई थी।ऐसे कई शिक्षक शिक्षिका को इन्होने मुल स्थान पर ज्वाइनिंग नही करते हुए उनकी मन चाही स्थान पर पद स्थापना की गई?जो एक जाच का विषय है?

  खण्ड शिक्षा अधिकारी के इस कृत्य से सहायक आयुक्त अलिराजपुर दुुवारा यह स्पष्ट माना जा रहा है कि श्री भारद्वाज आदेश निर्देशो का पालन नही कर अपनी मन मर्जी का कार्य कर रहे है । के संबध मे कार्यालय (जन जातीय कार्य विभाग) अलिराजपुर के आदेश क्र/शिक्षा-स्थापना /2023/6261/ अलिराजपुर दिनाक 1/8/2023 के तहत जारी कर खण्ड शिक्षा अधिकारी उदयगढ को कारण बताओ सुचना जारी कर तीन दिवस मे पत्र का संतोष प्रद प्रति उत्तर चाहा गया है वर्ना (शिविल सेवा वर्गीकरण नियत्रंण एवं अपील)के नियम 1966के नियम (1)(2)(3)के तहत अनु शासत्मक कठोर कार्यवाही की जावेगी।

    जबकि जिले मे कलेक्टर एव सहायक आयुक्त दोनो वरिष्ठ अधिकारी अभी अभी नवीन पदस्थ हुए है ?अब देखना है कि यह नये अधिकारी ब्लाक स्तर के अधिकारियो की मनमानी पर रोक लगाकर कार्यवाही करेगे या मात्र कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर लेगे।

 उदयगढ क्षैत्र के पालकगण नवीन पदस्थ वरिष्ठ अधिकारियो से क ई उम्मीद लगा ए बैठे है?

  आदेश 1/2/3

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |