मोदी सरनेम मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहुल गांधी को राहत मिलने में यूथ कांग्रेस ने की आतिशबाजी

जुबेर निजामी की रिपोर्ट ✍🏻
असत्य पर सत्य की जीत हुई’, फिर संसद में लौटेंगे राहुल, लड़ पाएंगे 2024 का चुनाव

अलीराजपुर-मोदी सरनेम केस में सुप्रीम कोर्ट के आज के फैसले के बाद आलीराजपुर जिले में आतिशबाजी और मिठाई खिलाकर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न ।युवा कांग्रेस विधान सभा अध्यक्ष तरुण मंडलोई के नेतृत्व में टॉकीज चौराहा पर आतिशबाजी मिठाई खिलाकर जश्न मनाया गया।युवा कांग्रेस के श्री मंडलोई ने कहा कि असत्य पर सत्य कि जीत हुई।कांग्रेस और राहुल गांधी के लिए शुक्रवार का दिन शुभ समाचार लेकर आया. मोदी सरनेम केस में सूरत की निचली अदालत ने राहुल गांधी को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई थी. सूरत कोर्ट के इस फैसले के बाद राहुल गांधी की संसद सदस्यता चली गई थी. सुप्रीम कोर्ट ने अब राहुल गांधी को दोषी ठहराए जाने के साथ ही सुनाई गई सजा पर भी रोक लगा दिया है. राहुल गांधी को मोदी सरनेम केस में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत दे दी है. सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को सुनाई गई सजा और दोषसिद्धि पर रोक लगा दी है सुप्रीम कोर्ट का ये फैसला राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी और विपक्षी गठबंधन के लिए भी कई मायनों में अहम हे उक्त कार्यकर्म में समाज सेवी युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष तरुण मंडलोई जाहिर मुग़ल प्रदेश सचिव सोनू चंदेरी पार्षद,मनिष चौहान जिलाध्यक्ष आईटी सेल,कमलेश पचाया ब्लॉक अध्यक्ष धनसिंह चौहान मंडलम अध्यक्ष गिलदार चौहान मावडा पार्षद करमसिह मडलोय मुकेश अखाडिया पिंटू पटेल,,पिंटू सेन,रोशन सलमान मकरानी बोबी चौहान प्रवीण चौहान।

 

ग्राम छोटी खट्टाली में पुलिस द्वारा खाटला बैठक आयोजित, खाटला बैठक मे बाल विवाह के प्रति जाग्रत करने का किया गया प्रयास।     |     विश्‍व रेडक्रास दिवस के उपलक्ष्‍य में रक्‍तदान शिविर का सफल आयोजन हुआ      |     अलीराजपुर ब्लॉक के ग्रामीण अंचल की सांदीपनी (सी एम राईस) स्कूल खंडाला का हाई स्कूल परिणाम 100% रहा      |     सांसद श्रीमती अनीता चौहान की अध्यक्षता में दिशा बैठक सम्पन्न हुई     |     तेज आवाज में बजाने पर भाबरा थाने में हुए दो DJ. जप्त कर की गयी कार्यवाही।     |     ग्राम सभा का गठन किया गया, उडन चापरी फलिया की नवीन पेसा ग्राम सभा का गठन किया गया।     |     रिबोर के बाद भी नहीं निकला पुराना बस स्टैंड पर पानी, आम्बूआ मे पानी की किल्लत अभी भी बरकरार     |     शव मिलने से फेली सनसनी तालाब में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।     |     आम के पैड पर लटका मिला युवती का शव, अज्ञात कारणो के चलते की जिवनलिला समाप्त।     |     6 साल के बच्चे ने रखा 14 घंटे का रोजा, रमजान के सभी रोजे रखना चाहता है हुसैन निजामी     |