Ad 1

पुलिस को मिली बडी सफलता 27 घंटे में पुलिस ने नाबालिक बालिका को ढूंढकर परिजनों को सौंपा, परिजनो ने पुलिस का माना आभार 

अतहर रिज़वी की रिपोर्ट 

आलीराजपुर- पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने बताया कि थाना कटिठवाडा क्षेत्रान्तर्गत फरियादी ने थाने पर आकर सूचना दी कि दिनांक 06-09-23 को रात 03 बजे ग्राम कदवाल बाबादेव से कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा फरियादी की नाबालिग लडकी को अपहरण कर ले गया है। फरियादी की उक्त सूचना पर थाना कटिठवाडा पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये अपराध क्रमांक 188/06-09-23, धारा 363 भादवि का अज्ञात आरोपी के विरूद्ध पंजीबद्ध कर घटना को अनुसंधान मे लिया गया। 

घटना की संवेदनशीलता को दृष्टीगत रखते हुये पुलिस अधीक्षक श्री व्यास के निर्देशन मे थाना प्रभारी कट्ठीवाड़ा निरीक्षक पीएन गोयल के नेतृत्व मे नाबालिग बच्ची की दस्तयाबी सुनिश्चित करने हेतु टीम गठित की गई। गठित पुलिस टीम के द्वारा घटना को बहुत ही संवेदनशीलता एवं गंभीरता से लेते हुये घटना की सूचना पश्चात से ही नाबालिग एवं अज्ञात आरोपी की पतारसी की कार्यवाही हेतु कट्ठीवाड़ा पुलिस टीम के द्वारा खोजबीन प्रारंभ की गई। पुलिस टीम के लगातार गंभीरता से प्रयास करने के परिणामस्वरूप नाबालिग अपहृता को 27 घण्टें के भीतर दिनांक 07-09-2023 की प्रात 09 बजे ग्राम कदवाल जंगल से दस्तयाब किये जानें में सफलता मिली। 

नाबालिग लडकी को पुलिस टीम के द्वारा दस्तयाब कर थाना लाया गया व प्रकरण में अग्रीम विधिसम्मत कार्यवाही करते हुये नाबालिग पीडिता को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। नाबालिग अपहृता को 27 घण्टें के भीतर गंभीरता एवं संवेदनशीता से कार्यवाही करनें में मिली सफलता में थाना प्रभारी कट्ठीवाड़ा निरीक्षक पी0एन0 गोयल तथा उनके अधीनस्थ टीम के सदस्य सउनि शंकरलाल रावत, आर आशिष, आर प्रदीप, मआर पूजा एवं सॉयबर प्रआर दिलीप का सराहनिय योगदान रहा है।

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |